कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से वैक्सीनेशन अभियान चलाया जा रहा है। लेकिन वैक्सीन की किल्लत होने के कारण स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभियान बंद कर दिया जाता है। वैक्सीन किल्लत होने के कारण स्वास्थ्य विभाग की ओर से शाम पांच बजे के बाद ही स्लॉट खोलने का निर्णय लिया गया है। इससे पहले विभाग की ओर से सुबह और शाम के समय स्लॉट खोला जाता है।
सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से 40 केंद्रों पर 3414 लाभार्थियों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई है। इनमें से 18 से अधिक आयु वाले 3009 लाभार्थियों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई है। 45 से अधिक आयु वाले 218 लाभार्थियों को पहली डोज और 95 को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई गई है। 60 से अधिक आयु वाले 39 को पहली डोज और 21 को दूसरी डोज लगाई गई है। जिले में अब तक 252214 वैक्सीन की डोज लाभार्थियों को लगाई गई है। इनमें से 198740 प्रथम डोज और 53474 लाभार्थियों को दूसरी डोज भी लगा दी गई है।