फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: दहेज हत्या के मामले में आरोपी पति को अदालत ने किया बरी

Fri, 03 Jan 2025 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। दहेज हत्या मामले में शुक्रवार को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने आरोपी पति को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया। इस मामले में शहर थाना पुलिस ने आरोपी पति शशांक के खिलाफ अगस्त 2021 में अभियोग दर्ज किया था।
विज्ञापन


मामले के अनुसार रोड़ी गेट निवासी 27 वर्षीय अन्नू पुत्री ओम प्रकाश ने वर्ष 2020 में काठ मंडी निवासी शशांक के साथ प्रेम विवाह किया था। पुलिस को दिए बयान में अन्नु की मां पुष्पा रानी ने बताया था कि शादी के कुछ माह बाद ही शशांक ने अन्नू को दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। सात अगस्त 2021 को अन्नू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मां पुष्पा रानी ने पुलिस को बयान दिया कि उसकी बेटी अन्नू को शशांक ने मारा है या फिर उसने शशांक से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने आरोपी शशांक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को इस मामले में फैसला सुनाते हुए न्यायाधीश नवजीत ने आरोपी शशांक को बरी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें