फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरियर व्बॉय पर पार्सल से छेड़छाड़ का आरोप, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। एक निजी कोरियर कंपनी में काम करने वाले युवक पर कंपनी की ओर से पार्सल के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप लगा पुलिस को शिकायत दी गई है। पुलिस को दिए बयान में शहर के भगत सिंह नगर निवासी मनोज कुमार ने बताया कि वह गुरु नानक नगर में स्थित ब्लू डार्ट कोरियर कंपनी में बतौर इंचार्ज नौकरी करता है। सनराइज इंटरप्राइजेज जीरकपुर द्वारा मेला ग्राउंड सिरसा निवासी नरेंद्र कुमार को कोरियर ब्वाय नियुक्त किया है। उसने बताया कि 25 जून को नरेंद्र सुबह 11 बजे कोरियर डिलीवरी करने के लिए पार्सल लेकर गया था। जिसमें से दो पार्सल नरेंद्र ने शाम को वापस लाकर जमा करवा दिए और कहा कि ग्राहक ने पार्सल वापस कर दिए। इसके बाद 28 जून को पार्सल भेजने वाली वेंडर कंपनी ने ई-मेल भेजकर बताया कि इन पार्सलों में डिलीवरी के बिना ही कूपन कोड को यूज कर लिया गया, जबकि पार्सल अभी ग्राहक को भेजे नहीं हुए थे। इन पार्सलों में 90 हजार रुपये के कूपन कोड थे। इन कूपन का इस्तेमाल 25 जून को दोपहर 2 बजे से लेकर 3.30 बजे तक किया गया है। जबकि हमारे सिस्टम के मुताबिक उस वक्त ये पार्सल कोरियर करने गए नरेंद्र कुमार के पास थे। इस बारे में हमने नरेंद्र कुमार से पूछा तो उसने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इस पर पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें