फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: ओढां व घुंकावाली में लकी ड्राॅ के नाम पर बड़े स्तर पर बेचे जा रहे थे कूपन, 4 गिरफ्तार

Tue, 03 Oct 2023 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
पुलिस की ओर से जब्त की गईं गडियां।    -संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ओढां। ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले कुछ समय से बिना किसी विभागीय अनुमति के लकी ड्राॅॅ के नाम पर बड़े स्तर पर कूपन बेचकर मोटा पैसा कमाया जा रहा है। ओढां पुलिस ने गांव ओढां व घुंकावाली में कथित रूप से लकी ड्राॅॅ निकालने वाले 4 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस को शिकायत मिल रही थी कि ओढां व घुंकावाली में कुछ लोग बिना विभागीय अनुमति के लकी ड्राॅॅ के नाम पर कूपन बेच रहे हैं। कूपन में लोगों को थार गाड़ी, बुलेट मोटरसाइकिल, ट्रैक्टर व कृषि यंत्रों सहित अनेक छोटे-बड़े इनाम देने का प्रचार किया जा रहा है। इसके लिए उक्त लोग पिछले कुछ माह से कूपन बेच रहे हैं । प्रत्येक कूपन 499 रुपये का रखा गया है। गांव ओढां में तो लकी ड्राॅॅॅ बीते सोमवार को निकाल दिया गया, जबकि गांव घुंकावाली में 8 अक्टूबर को निकाला जाएगा। पुलिस ने गांव घुंकावाली में गाड़ी लेकर कूपन बेचते 2 लोगों को हिरासत में लिया। दोनों लोगों की पहचान गांव घुंकावाली निवासी सुखजीत सिंह व सुरजीत सिंह के रूप में हुई है। उक्त लोगों से जब लॉटरी संबंधित दस्तावेज मांगे गए तो वे दिखा न सके। पुलिस ने गांव ओढां में बस अड्डे के निकट एक दुकान में कूपन बेचने के आरोप में जगजीत सिंह व सुभाष को गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा घुंकावाली में एक थार गाड़ी व ट्रैक्टर तथा गांव ओढां में एक ट्रैक्टर कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। गौरतलब हो कि रोड़ी पुलिस ने भी कुछ दिनों पूर्व इस तरह का एक मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



बॉक्स


अवैध रूप से लकी ड्राॅॅ निकालने के मामले में पुलिस ने गांव ओढां व घुंकावाली में 4 लोगों के खिलाफ धारा 294-ए व लॉटरी रेगुलेशन एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। उनके पास लकी ड्राॅॅ से संबंधित किसी तरह के कोई दस्तावेज नहीं थे। एक थार व 2 ट्रैक्टर कब्जे में लिए गए हैं। मामले की जांच की जाएगी कि आखिर उन्होंने कितने कूपन बेचे और कितनी राशि एकत्रित की।
अनिल कुमार, थाना प्रभारी (ओढां)।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें