फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: गांव जीवन नगर में झोपड़ी में सोए दंपती की अज्ञात कारणों से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। गांव जीवन नगर में मंगलवार रात झोपड़ी में सोए पति-पत्नी की अज्ञात कारणों के चलते मौत हो गई। सुबह जब आसपास के लोग झोपड़ी में दंपती को उठाने के लिए पहुंचे तो दोनों मृत मिले। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पहुंचा दिया। दंपती के तीन बच्चे हैं जो घटना के समय बाहर गए हुए थे।
विज्ञापन

पुलिस ने परिजनों बयान के आधार पर इत्तफाकिया कार्रवाई करते हुए दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार बिहार के गांव अंचल सिमरी बख्तियारपुर, तहसील बेलवास, जिला सहरसा निवासी 42 वर्षीय हिमराज महतो अपनी पत्नी 37 वर्षीय शकीना के साथ फिलहाल जीवन नगर में स्थित एक गोदाम में झोपड़ी बनाकर रह रहा था। वह कूड़ा उठाने व मजदूरी करने का काम करता था। मंगलवार रात को वह अपनी पत्नी के साथ झोपड़ी में सो गया। बुधवार सुबह 11 बजे तक दोनों झोपड़ी से बाहर नहीं निकले तो आसपास की झोपड़ी में रहने वाले लोगों ने उन्हें उठाने का प्रयास किया। लेकिन दोनों मृत पाए। जिसके बाद उन्होंने मामले की सूचना जीवन नगर चौकी पुलिस को दी। पुलिस दोनों के शवों को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल सिरसा पहुंची।
बुधवार को पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर इत्तफाकिया कार्रवाई करते हुए शवों का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। जांच के दौरान शवों पर कोई भी निशान नहीं पाया गया है। हालांकि चिकित्सकों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कारणों का पता लग पाएगा।
विज्ञापन

टूटा बोर्ड और नाले में गिरी पड़ी कार । संवाद

टूटा बोर्ड और नाले में गिरी पड़ी कार । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें