फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: पार्षदों ने ठेकेदार के काम शुरू नहीं करने को लेकर चेयरमैन को दी शिकायत

Sat, 27 Jun 2026 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
अग्रवाल कॉलोनी में समतलीकरण के लिए डाली जा रही मिट्टी।
विज्ञापन
सिरसा। शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों में ढुलमुल रवैया अपनाने और टेंडर अलॉट होने के बावजूद काम शुरू न करने वाले एक ठेकेदार अजीत भादू के खिलाफ चेयरमैन वीर शांति स्वरूप को शिकायत दी। साथ ही नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की। वहीं, ठेकेदार अजीत भादू ने कहा कि आरोप बेबुनियाद है, वार्ड 2 और वार्ड 15 में काम चल रहा है। इसकी जानकारी जेई से लेकर पार्षद तक है। वार्ड 9 में पार्षदों ने थड़े तोड़ने को लेकर विवाद पैदा होने की स्थिति में काम रुकवा दिया था। काम को लेकर कोई ढिलाई नहीं बरती जा रही है।
विज्ञापन


पार्षद सनप्रीत सोढ़ी, अनिता रानी, हेमकांत शर्मा, राजेंद्र सरदाना, चंचल रानी ने बताया कि ठेकेदार की ओर से काम शुरू नहीं जा रहा है। इतना ही नहीं, पार्षदों के फोन तक ठेकेदार नहीं उठाता है और अपनी मनमर्जी करता हैं।
शिकायती पत्र के माध्यम से पार्षदों ने अवगत कराया है कि विकास कार्य रुके होने के कारण संबंधित वार्डों की जनता और गली वासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह सीधे तौर पर नगर परिषद के नियमों की अवहेलना है। उन्होंने मांग की कि गैर-जिम्मेदार ठेकेदार और सोसायटी के खिलाफ तुरंत नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाए।
विज्ञापन

-
ठेकेदार ने किया यह दावा
वार्ड नंबर दो में विकास कार्य ढाई महीने से शुरू है। सड़कें तीन से चार फीट तक नीची है। उनको मिट्टी डालकर भरा जा रहा है। भर्ती के दूसरे दिन ही काम नहीं किया जा सकता है। कुछ दिन छोड़ने के बाद मिट्टी जमने पर ही काम होता है। यदि लोगों की मांग पर जल्दबाजी में काम करेंगे तो सड़कें हल्की बारिश में ही टूट जाएगी और ठेकेदार पर आरोप आएंगे। वहीं, वार्ड नंबर 15 में गलियों को ऊंचा करवाया जाना है। इस मामले में पार्षद जेई से मुलाकात कर चुके हैं और इसी कारण काम रुका हुआ है। जेई नरेश कुमार स्वयं मौका निरीक्षण कर चुके हैं।

थड़ों को लेकर उलझी हुई सड़क
ठेकेदार ने दावा किया कि वार्ड नंबर 9 में काम शुरू करने के लिए मौका निरीक्षण किया गया था। वहां के पार्षद व मनोनीत पार्षद ने थड़े तोड़ने की बात कहीं। इस पर उन्हें कहा गया था कि वे जेई से इस संबंध में बात कर उन्हें अवगत करवा दें, वे अपना काम शुरू कर देंगे। बाद में, थड़े तोड़ने व नहीं तोड़ने के बीच मामला उलझ गया। इस कारण काम बंद है।

वार्ड की गलियों को ठेकेदार के साथ मौका निरीक्षण किया गया था। वार्डों में अलग-अलग कारणों से काम रुके हुए हैं। जल्द ही तकनीकी कारणों का समाधान कर काम शुरू करवा दिए जाएंगे।
विज्ञापन

-नरेश कुमार, जेई, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें