स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को 35 केंद्रों पर लाभार्थियों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई है। दिनभर 3419 लाभार्थियों को कोरोना वैक्सीन लगाई है। स्वास्थ्य विभाग के पास 18 से अधिक आयु वाले लाभार्थियों को कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए 2000 वैक्सीन की डोज पहुंची है। वीरवार को 33 केंद्रों पर लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई जाएगी।
बुधवार को 18 से 44 आयु वाले 3076 लाभार्थियों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई है। 45 से 60 आयु वाले 211 को वैक्सीन की पहली डोज और 26 ने दूसरी डोज लगवाई है। 60 से अधिक आयु वाले 75 को पहली डोज और 4 को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई गई है। दिनभर 3383 को पहली डोज और 36 को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक 243011 वैक्सीन की डोज लाभार्थियों को लगाई गई है। इनमें से 189815 को पहली डोज और 53196 को वैक्सीन की दूसरी डोज लग चुकी है। वहीं जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. बालेश बांसल ने बताया कि वीरवार को भी 18 से अधिक आयु वालों को कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई जाएगी। लाभार्थियों के लिए मुख्यालय से वैक्सीन का स्टॉक भेजा गया है।