फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सप्ताह में 71 संक्रमित मिले, आज 12 हजार को लगाई जाएगी वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना के मामलों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। बीते एक सप्ताह में जिले में 71 कोरोना मरीज संक्रमित पाए गए है। मामले बढ़ने के कारण स्वास्थ्य विभाग की चिंता भी अब बढ़नी शुरू हो चुकी है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने टीमों को सतर्क कर सैंपलिंग भी बढ़ा दी गई है। दूसरी तरफ सोमवार को 32 स्वास्थ्य केंद्रों पर 12 हजार लाभार्थियों को कोरोना वैक्सीन लगाने का टारगेट तय किया गया है। बाजार में बिना मास्क घूमने पर करीब 50 के चालान किए गए। रविवार को जिले में 12 कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

इसके चलते कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर अब 72 पहुंच गया है। रविवार को सिरसा में सात, डबवाली में दो, नाथूसरी चोपटा में एक चौटाला में एक व बडागुढ़ा में एक मरीज कोरोना संक्रमित पाया गया है। कोरोना संक्रमित मिलने वाले मरीजों की जांच कर उन्हें होम आइसोलेट किया जा रहा है। यदि मरीज की हालत बिगड़ती है तो उसे अस्पताल में दाखिल किया जा रहा है। 47 मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है शेष मरीजों को अस्पताल में दाखिल किया गया है।
आज 32 केंद्रों पर 12 हजार को लगाई जाएगी वैक्सीन
सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से 32 केंद्रों पर 12 हजार लाभार्थियों को कोरोना वैक्सीन लगाने का लक्ष्य तय किया गया है। इसके लिए विभाग की ओर से सभी केंद्रों पर वैक्सीन की डोज भी पहुंचा दी गई है। अब तक विभाग ने 80 हजार के लगभग कोरोना वैक्सीन की डोज लाभार्थियों को लगा दी है।
विज्ञापन

पुलिस ने 50 बिना मास्क वालों के काटे चालान
प्रशासन की ओर से सख्ती किए जाने के आदेश जारी किए गए है। ऐसे में पुलिस की ओर से रविवार को बाजारों में अभियान चलाकर 50 बिना मास्क वालों के चालान काटे गए है। जरूरतमंदों को मास्क भी वितरित किए जा रहे हैं। यातायात थाना प्रभारी बहादुर सिंह ने कहा कि सामाजिक दूरी का ध्यान नहीं रख रहे, जिसके चलते अब कोरोना के संक्रमितों के मामले भी बढ़ रहे हैं। लोग बिना मास्क के बाजारों में घूमते हुए नजर आ रहे हैं। रविवार को बिना मास्क के 50 और नियमों की उल्लंघना करने पर 100 के चालान किए गए है।
सोमवार को 32 केंद्रों पर 12 हजार लाभार्थियों को कोरोना वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा है। कोरोना वैक्सीन की डोज की मात्रा भी पूरी है। वैक्सीन लगाने के लिए लाभार्थी अधिक से अधिक केंद्रों पर पहुंचे।
विज्ञापन

- डॉ. बालेश बांसल, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी सिरसा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें