सिरसा । यहां की बंसल कॉलोनी की रहने वाली महिला कोरोना पॉजिटिव मिली है। पीड़ित महिला और उसके पति पीजीआई रोहतक में आइसोलेट हैं। बंसल कॉलोनी में ओडिशा के राज्यपाल गणेशी लाल का भी घर है। पुलिस ने कॉलोनी की दोनों गलियों को सील कर दिया है। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग की 18 टीमों ने घर-घर जाकर शुरू कर दिया है। सर्वे जानकारी अनुसार स्वास्थ्य विभाग ने आइसोलेशन में करीब 13 मरीजों को भर्ती किया है। इनमें महिला के परिवारिक सदस्यों और पीजी में रहने वाली लड़कियां भी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार महिला कुछ दिनों पहले चंडीगढ़ होकर आई थी। मूल रूप से यह दिल्ली की है और सिरसा में ससुराल है । नगर परिषद के सचिव गुरशरण सिंह गुरशरण सिंह और कार्यकारी अभियंता सुमित सिंह मंगलवार को कॉलोनी का नक्शा लेकर लेकर पहुंचे ताकि कॉलोनी को पूरी तरह से सील बंद किया जा सके।
police seal krti hui
- फोटो : AMAR UJALA
police seal krti hui