फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकौड़ा के स्कूल में चार बच्चे मिले संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। बुधवार को नकौड़ा के राजकीय स्कूल में चार बच्चे कोरोना संक्रमित पाए गए है। बच्चों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद स्कूूल को दो दिन के लिए बंद किया गया है। जबकि एक मरीज जेल में संक्रमित मिला है। बुधवार को कुल 24 मरीज कोरोना संक्रमित मिलने के बाद आंकड़ा 108 पहुंच गया है।
विज्ञापन

बुधवार को विभाग की ओर से कुल 685 लोगों के सैंपल लिए गए थे। इनमें 24 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए है। सिरसा के सवेरा रेस्टोरेंट वाली गली में एक, सेक्टर 20 में एक, राम कालोनी में दो, रानियां गेट पर एक, गोशाला मोहल्ला में एक, जेल में एक, एफ ब्लॉक में एक, कोर्ट कालोनी में चार व डबवाली में एक, ऐलनाबाद में एक, माधोसिघाणा में दो, रानियां में पांच, चौटाला में एक मरीज कोरोना संक्रमित पाया गया है।
स्कूूल को दो दिन के लिए करवाया बंद
रानियां के नकौड़ा गांव स्थित राजकीय स्कूल में चार बच्चे कोरोना संक्रमित पाए गए है। इसके चलते स्कूल को दो दिन के लिए बंद करवा दिया गया है। स्कूल में सैनिटाइजर का छिड़काव किया जा रहा है। वहीं, बच्चे के संपर्क में आने वाले अन्य बच्चों के भी कोरोना सैंपल लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने 100 से अधिक के काटे चालान
कोरोना संक्रमण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए पुलिस द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को सिविल थाना, शहर थाना, यातायात पुलिस, महिला थाना पुलिस द्वारा लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया गया है। जिसके चलते पुलिस की ओर से 100 से अधिक बिना मास्क वालों के चालान भी किए गए है।
एक अप्रैल से 45 से अधिक आयु वाले सभी को लगेगा टीका
स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब चौथे चरण की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी कर ली गई है। विभाग की ओर से एक अप्रैल से 45 वर्ष से अधिक आयु वाले सभी लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। चौथे चरण में दो लाख 33 हजार से अधिक लाभार्थियों को कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी।
नकौड़ा के राजकीय स्कूल में चार बच्चे कोरोना संक्रमित पाए गए है। स्कूल को दो दिन के लिए बंद करवा दिया गया है। अन्य बच्चों के सैंपल भी लिए जा रहे है। कंटेनमेंट जोन बनाने को लेकर भी रणनीति बनाई जा रही है। सैंपलिंग प्रक्रिया भी बढ़ाई गई है।
विज्ञापन

- डॉ. वीरेश भूषण, उप जिला चिकित्सक अधिकारी, नागरिक अस्पताल सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें