सिरसा। जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफ तेजी बढ़ता जा रहा है। जिले में रविवार को कोरोना के 22 मरीज मिले हैं। बीते दो दिनों में अब तक 45 लोग कोरोना संक्रमित मिले है। इस समय पर 66 संक्र्रमित सक्रिय हो चुके हैं। इसके अलावा दो मरीजों ने कोरोना को मात दी है। रविवार को सिरसा में दो, ऐलनाबाद में एक, कालांवाली में दो, नाथूसरी चोपटा में दो, रानियां में नौ, चौटाला में दो, बडागुढ़ा में दो मरीज सक्रिय मिले है। संवाद