फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: स्कूलों में जाकर तंबाकू निषेध नियमों का पालन सुनिश्चित करेंगे समन्वयक

विज्ञापन
सिरसा।राजकीय मॉडल स्कूल अनाज मंडी
विज्ञापन
सिरसा। डिंग डाइट ने जिले के सभी राजकीय व निजी विद्यालयों को तंबाकू मुक्त बनाने के लिए विशेष योजना बनाई है। यह पहल तंबाकू मुक्त शैक्षणिक संस्थान अभियान के तहत शुरू की गई है। इसके लिए जिला स्तरीय समन्वयकों की नियुक्ति कर दी गई है, जो विद्यालयों में जाकर तंबाकू निषेध नियमों का पालन सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन


समन्वयक नियमित रूप से विद्यालयों का दौरा करेंगे और वहां निगरानी, ऑडिट व रिपोर्टिंग करेंगे। साथ ही, वे प्राचार्यों और शिक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे, ताकि विद्यालयों में तंबाकू-मुक्त वातावरण बनाए रखा जा सके। स्कूल परिसर और उसके 100 मीटर दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री और सेवन पर सख्त पाबंदी लागू है।

विद्यालय स्तर पर बच्चों को तंबाकू के नुकसान के बारे में जागरूक करने के लिए विशेष वर्कशॉप, पोस्टर प्रतियोगिता और नो-टोबैको प्रतिज्ञा दिलवाई जाएगी। वहीं अभिभावकों को भी इस अभियान से जोड़ा जाएगा, ताकि बच्चे घर और स्कूल दोनों जगह नशामुक्त वातावरण में रह सकें। डिंग डाइट की योजना के अनुसार, प्रत्येक विद्यालय का बेसलाइन ऑडिट किया जाएगा और मासिक रिपोर्ट तैयार की जाएगी।
विज्ञापन


विभाग की इस पहल का उद्देश्य बच्चों को नशे से दूर रखना और शिक्षा के लिए स्वस्थ व सुरक्षित वातावरण तैयार करना है। प्रशासन का मानना है कि यदि शिक्षक, अभिभावक और समुदाय मिलकर सहयोग करेंगे तो आने वाले समय में जिले के सभी विद्यालय पूरी तरह तंबाकू-मुक्त घोषित किए जा सकेंगे।



जिला स्तर से लेकर स्कूल स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त

इस पहल को प्रभावी बनाने के लिए जिला स्तर और स्कूल स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। इन अधिकारियों का काम स्कूलों में निगरानी करना, शिक्षक और छात्रों को मार्गदर्शन देना और अभियान के नियमों का पालन सुनिश्चित करना होगा। जिला स्तर के नोडल खंड स्तर के नोडल से रिपोर्ट लेंगे। वहीं खंड स्तर के नोडल स्कूल स्तर पर बनाए गए नोडल से संपर्क करेंगे।

हर महीने स्कूलों में करवाई जाएंगी विभिन्न गतिविधियां

- छात्र वर्कशॉप और जागरूकता सेशन

- पोस्टर और निबंध प्रतियोगिताएं

- नो-टोबैको प्रतिज्ञा अभियान

- तंबाकू मुक्त रैली

- क्विज प्रतियोगिता

- नुक्कड़ नाटक

-



एनसीईआरटी की ओर से तंबाकू फ्री एजुकेशन इंस्टीट्यूट ने की पहल

यह पहल एनसीईआरटी के तंबाकू फ्री एजुकेशन इंस्टीट्यूट की ओर से शुरू की गई है। इस संस्थान का मकसद बच्चों और शिक्षकों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और पूरे देश के स्कूलों में तंबाकू मुक्त वातावरण सुनिश्चित करना है।



-

8.5 फीसदी स्कूली बच्चे करते हैं तंबाकू का सेवन



इंडिया-लेवल सर्वे के अनुसार लगभग 8.5 फीसदी स्कूली बच्चे तंबाकू का सेवन करते हैं। इसी को देखते हुए यह अभियान शुरू किया गया है, ताकि बच्चों को स्वस्थ और सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण मिल सके और नशे की लत से बचाया जा सके।







जिले के निजी व राजकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों को तंबाकू से दूर रहने के लिए जागरूक किया जाएगा। इसके लिए जिला स्तर से लेकर स्कूल लेवल पर नोडल नियुक्त किए गए हैं। जिला व खंड स्तर के नोडल हर महीने स्कूलों में जाकर कार्यक्रम की मॉनिटरिंग करेंगे। - दलीप सिंह, जिला नोडल अधिकारी कार्यक्रम, डिंग डाइट, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें