फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: मेधावी विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित

Sun, 27 Oct 2024 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
आईटीआई चोपटा में दीक्षांत समारोह में छात्रा को सम्मानित करते मुख्य अतिथि व अन्य।
विज्ञापन
चोपटा। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नाथूसरी चोपटा में शनिवार को दीक्षांत समारोह हुआ। इस दौरान मेधावियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। समारोह में 400 विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि आईएमसी अध्यक्ष कृष्ण कुमार बंसल व सीडीएलयू के सीनियर प्रोफेसर डीपी वारने ने शिरकत की। वहीं हवेली ग्रुप सिरसा के डायरेक्टर नरेंद्र गुप्ता ने बतौर विशिष्ठ अतिथि शिरकत की। प्रधानाचार्य उग्रसेन, वर्ग अनुदेशक रामकुमार, मनमोहन सिंह व अमनदीप ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
वर्ग अनुदेशक रामकुमार ने बताया कि इस वर्ष वायरमैन ट्रेड के छात्र विकास ने संस्थान में प्रथम स्थान हासिल किया। ट्रैक्टर मैकेनिक की छात्रा रवीना कौर ने द्वितीय व कोपा ट्रेड की छात्रा रचना ने तृतीय स्थान हासिल किया। इस मौके पर कोपा अनुदेशिका सुनीता रानी, सविता, मुंशी राम, मनदीप, राहुल, जितेंद्र सहित स्टाफ सदस्य व विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें