फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: नेशनल काॅलेज में दीक्षांत समारोह 20 को

Sat, 09 Nov 2024 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। राजकीय नेशनल महाविद्यालय में दीक्षांत समारोह का आयोजन 20 नवंबर को कॉलेज परिसर में होगा। इसमें एक हजार से ज्यादा पूर्व विद्यार्थी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

पूर्व छात्रों को इस समारोह में हिस्सा लेने के लिए कॉलेज प्रशासन द्वारा पत्र भेजे गए हैं। ऑनलाइन लिंक भी जारी किया गया है, ताकि पूर्व छात्र अपना पंजीकरण करवा सके।

राजकीय नेशनल महाविद्यालय के दीक्षांत समारोह में बीए, बीकॉम, बीएससी मेडिकल व नाॅन मेडिकल, बीसीए व पीजी के विद्यार्थियों को डिग्रियां वितरित की जाएंगी। समारोह को लेकर कॉलेज में तैयारियां चल रही हैं। समारोह को लेकर कॉलेज काउंसिल व परीक्षा शाखा की संयुक्त बैठक शुक्रवार को हुई। बैठक में समारोह को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


महाविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. हरविंदर सिंह ने बताया इस समारोह में वर्ष 2020 और 2021 की डिग्रियां वितरित की जाएंगी। कॉलेज से पूर्व में 1000 विद्यार्थी डिग्री ले जा चुके हैं। 1200 डिग्री अभी कॉलेज के पास है। वहीं, दूसरी ओर से 1000 विद्यार्थियों की डिग्रियां सीडीएलयू की ओर जारी नहीं की गई हैं। दीक्षांत समारोह में भाग लेने वाले छात्रों के लिए सफेद कुर्ता पायजामा या सफेद पैंट शर्ट निर्धारित किया गया है। वहीं छात्राओं के लिए ऑफ व्हाइट सलवार कमीज या ऑफ व्हाइट साड़ी ड्रेस कोड का निर्धारण किया गया है। विभिन्न संकायों के विद्यार्थियों को पोशाक के ऊपर धारण करने हेतु अलग-अलग रंगों के उपवस्र महाविद्यालय की ओर से उपलब्ध करवाए जाएंगे।
ऑनलाइन लिंक जारी

इस दीक्षांत समारोह में सिरसा जिले के साथ फतेहाबाद के विद्यार्थी भी हिस्सा लेंगे। बता दें कि राजकीय नेशनल कॉलेज में सिरसा, रानियां, ऐलनाबाद, चोपटा, डबवाली, कालांवाली, रोड़ी के साथ-साथ सभी गांवों से भी विद्यार्थी पढ़ने के लिए आते हैं। सिरसा के साथ-साथ फतेहाबाद के रतिया, भूना व अन्य क्षेत्र के भी विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करते हैं। राजकीय नेशनल कॉलेज की ओर से ऑनलाइन लिंक जारी किया गया है। जिस पर इच्छुक विद्यार्थियों को पंजीकरण करवाना होगा। विद्यार्थियों को https://forms.gle/hn2PtQcgyL96egWw9 पर पंजीकरण करना होगा।
विज्ञापन


राजकीय नेशनल महाविद्यालय में 20 नवंबर को दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जाएगा। सभी सत्रों के उत्तीर्ण विद्यार्थियों से आह्वान है कि वह अपना ऑनलाइन पंजीकरण करवाने के उपरांत दीक्षांत समारोह में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाते हुए इन ऐतिहासिक क्षणों के साक्षी बनें। - डॉ. संदीप गोयल, प्राचार्य, राजकीय नेशनल महाविद्यालय सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें