फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सपने साकार करने के लिए प्रयास जरूरी

Sun, 19 Oct 2025 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सिरसा। फ्रेशर पार्टी में नृत्य करतीं छात्राएं। स्रोत : कॉलेज
विज्ञापन
सिरसा। जेसीडी विद्यापीठ स्थित जेसीडी मेमोरियल कॉलेज में नए विद्यार्थियों के स्वागत के लिए आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम का रविवार का समापन हुआ। समापन दिवस के कार्यक्रम का आयोजन बीए बीएजेएमसी, बीएससी, एमए अंग्रेजी और एमएससी विभाग की तरफ से किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में जेसीडी विद्यापीठ के महानिदेशक डॉ. जय प्रकाश शामिल हुए और कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य रणजीत सिंह ने की।
विज्ञापन






इस अवसर पर जेसीडी विद्यापीठ के महानिदेशक डॉ. जय प्रकाश ने कहा कि वास्तव में अपने सपनों का अनुसरण करने और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में यह आपका पहला कदम है। उन्होंने कहा कि सपनों को साकार करने के लिए निरंतर प्रयास जरूरी है, क्योंकि सफलता उन्हीं को मिलती है जो धैर्य और समर्पण के साथ आगे बढ़ते हैं। आप सब आने वाले तीन वर्षों तक इस कॉलेज परिवार का अभिन्न हिस्सा बने रहेंगे और हम दिल से चाहते हैं कि आप यहां से उत्कृष्ट ज्ञान, अनुभव और मूल्यवान सीख हासिल करें। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ आउटडोर खेलों, सांस्कृतिक गतिविधियों और नियमित व्यायाम में भी सक्रिय रूप से भाग लें, क्योंकि यही संतुलित व्यक्तित्व के निर्माण की सच्ची नींव है।



इस दौरान प्रथम वर्ष में प्रवेश करने वाले विद्यार्थियों का रैंप वॉक भी करवाया गया। कार्यक्रम के दौरान नए विद्यार्थियों ने अपना परिचय दिया और स्टेज पर परफॉर्म भी किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियाें से दर्शकों का मन मोह लिया। चुनाव निर्णायक मंडल में शामिल डॉ. अनिता और डॉ. सोनिया द्वारा किया गया।
विज्ञापन




बॉक्स

ये रहे प्रतियोगिताओं के परिणाम

बीए में मिस फ्रेशर रितिका, मिस्टर फ्रेशर हर्षप्रीत, मिस ईव नविता, मिस्टर ईव हरदीप, मिस पर्सनालिटी छवि, मिस्टर पर्सनालिटी संतोष कुमार चुने गए। बीएजेएमसी में मिस्टर फ्रेशर लवदीप, मिस्टर पर्सनालिटी नवदीप और मिस्टर ईव नितिन को चुने गया। एमएससी केमिस्ट्री में मिस फ्रेशर इशिता का चयन हुआ। एमएससी फिजिक्स में मिस फ्रेशर नेहा रही। एमएससी बॉटनी में मिस फ्रेशर रेणू रही। एमएससी जूलॉजी में मिस फ्रेशर दिव्या रही। बीएससी फिजिकल साइंस में मिस्टर फ्रेशर गुरजोत सिंह, मिस फ्रेशर सुमन, मिस्टर ईव कुलवंत और मिस ईव चंचल का चयन हुआ। बीएससी लाइफ साइंस में मिस्टर फ्रेशर अभय और मिस फ्रेशर पालक रहीं, मिस्टर ईव हरीश कुमार और मिस ईव अंशुरीत रही। एमए अंग्रेजी में मिस्टर फ्रेशर हैप्पी और मिस फ्रेशर विशाखा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें