फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: खन्ना कॉलोनी में दो दिन से हो रही दूषित पानी की आपूर्ति, लोगों में रोष

Sun, 22 Dec 2024 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
वार्ड नंबर 7, खन्ना कॉलोनी में नल से आता गंदा पानी।  स्रोत : वार्डवासी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। वार्ड नंबर 7 की खन्ना कॉलोनी में पिछले दो दिनों से दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है। इस पानी को पीना तो दूर नहाने व धोने में भी इस्तेमाल नहीं कर सकते। स्थानीय लोगों की ओर से अधिकारियों को अवगत करवाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। इससे लोगों में रोष है।

स्थानीय निवासी रमेश पुरी ने बताया कि दूषित पानी के कारण बच्चों और बुजुर्गों की सेहत को खतरा पैदा हो गया है। उन्होंने कहा इस समस्या ने हमारे जीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। हमें पीने और नहाने के लिए बाहर से पानी खरीदना पड़ रहा है, जिससे आर्थिक बोझ भी बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि अधिकारियों से संपर्क किया गया, तो उन्होंने कहा कि हम समस्या का समाधान करेंगे। दो दिन बीतने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ है। रमेश पुरी ने कहा कि अधिकारियों ने केवल आश्वासन दिया, लेकिन जमीन पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन


वार्डवासी कंवजीत सिंह, शमशेर सिंह, नीलकंठ, शुभम मेहता, कांता कुमारी, हरविंद्र कौर और जयवीर सिंह ने इस समस्या पर गहरी नाराजगी व्यक्त की और प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि इस गंभीर समस्या के बावजूद संबंधित अधिकारियों ने अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।
विज्ञापन


वार्डवसियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे। निवासियों का कहना है कि इस समस्या का तत्काल समाधान होना चाहिए, ताकि वार्ड के लोगों को राहत मिल सके और जनजीवन सामान्य हो सके। प्रशासन से अपील है कि वह इस गंभीर स्थिति पर ध्यान देकर इसे प्राथमिकता से हल करे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें