फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: ऐलनाबाद कोर्ट काॅम्प्लेक्स में दो मंजिला भवन का निर्माण कार्य शुरू, रखी नींव

Thu, 11 Apr 2024 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐलनाबाद। ऐलनाबाद कोर्ट काॅम्प्लेक्स में वकीलों की कई वर्षों से चैंबर बनाने की मांग अब पूरी होने को है। जिसको लेकर वकीलों में खुशी की लहर है। कोर्ट काॅम्पलेक्स में वकीलों के बैठने के लिए चैंबर का निर्माण करवाया जाएगा। जिसका बुधवार को विधिवत रूप से भूमि पूजन कर नींव पत्थर बार एसोसिएशन के प्रधान बलकार सिंह थिंद ने रखा।
विज्ञापन

बता दें कि 21 मार्च को हाई कोर्ट जस्टिस विनोद भारद्वाज ने चैंबर का शिलान्यास किया और बार काॅम्प्लेक्स का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रधान बलकार सिंह थिंद समेत अन्य पदाधिकारियों ने जस्टिस विनोद भारद्वाज को बार की सभी समस्याएं भी बताई। थिंद ने बताया कि अगले 6 माह में कोर्ट काॅम्प्लेक्स में दो मंजिला चैंबर बनकर तैयार हो जाएंगे।
जिसका बुधवार को निर्माण कार्य शुरू हो गया। कोर्ट काॅम्प्लेक्स में 29 चैंबर का निर्माण करवाया जाएगा व दो अधिवक्ताओं को एक चैंबर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि चैंबर बनने के बाद अधिवक्ताओं को काफी सुविधा होगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चैंबर निर्माण के बाद अधिवक्ताओं को भारी गर्मी व सर्दी से निजात मिलेगी। चैंबर कोर्ट कांप्लेक्स के सामने बनने जा रहे है। जिससे अधिवक्ताओं को पेशी के दौरान लगने वाली आवाज सुनाई देगी व कोर्ट में आने जाने में भी सुविधा होगी। इस मौके पर अजायब सिंह बराड़, भरत शर्मा, सन्नी वर्मा ब्यूटी, मनिंदर सिद्धू, हरनेक सिंह औलख, हेमंत गोयल, संदीप भानखंड मौजूद रहे।




खुले बरामदे में ही कार्य कर रहे थे अधिवक्ता

बार एसोसिएशन के प्रधान बलकार सिंह थिंद व उपप्रधान महाबीर पंवार तथा सचिव मोहित शर्मा ने बताया कि अधिवक्ताओं के बैठने के लिए उनके पास चैंबर नहीं थे। जिससे वह खुले बरामदे में ही अपना कार्य कर रहे थे। जिससे उन्हें गर्मी के मौसम में गर्म हवाएं व सर्दी के मौसम में सर्द हवाओं से काफी परेशान थे। वहीं उन्होंने बताया कि बरामदा कोर्ट कांप्लेक्स से दूर होने के कारण पेशी के दौरान वकीलों को लगने वाली आवाज भी उन्हें सुनाई नहीं देती थी और आने जाने में भी काफी दूरी थी। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में कोर्ट काॅम्प्लेक्स से बिजली पानी आदि समस्याओं को भी दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें