फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: 25 लाख रुपये की लागत से दादू रोड का निर्माण हुआ शुरू

Mon, 21 Oct 2024 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कालांवाली। आचार संहिता हटने के बाद नगर पालिका ने रुके हुए विकास कार्यों को शुरू करवा दिया है। नगरपालिका की तरफ से शहर के दादू रोड पर डाॅक्टर अबोहर वाले से लेकर खुह वाला बाजार तक जाने वाली सड़क का निर्माण करवाया गया है। इस सड़क के निर्माण पर 25 लाख रुपये की लागत आएगी। निर्माण कार्य करीब एक माह में पूरा होने की उम्मीद है।

शहर में दादू रोड सड़क का निर्माण काफी साल पहले किया गया था। वर्तमान में यह सड़क जगह-जगह से टूटी व उखड़ी हुई है। सड़क में कई जगह पर गहरे गड्ढे बने हुए हैं। इस कारण आमजन को काफी दिक्कतें पेश आ रही हैं। टूटी व खस्ताहाल सड़क के चलते कई शहरवासी गिरकर घायल भी हो चुके हैं। अब सड़क निर्माण कार्य पूरा होने से आमजन को टूटी व खस्ताहाल सड़क से निजात मिलेगी।
विज्ञापन








इंटरलॉकिंग बनाई जाएगी सड़क

नगर पालिका अधिकारियों के अनुसार शहर के दादू रोड को इंटरलॉकिंग बनाया जाएगा। इसको लेकर सड़क की खोदाई का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके बाद पत्थर डालने का काम शुरू किया जाएगा। प्रशासनिक अधिकारियों ने शहरवासियों से अपील की है कि वह निर्माण कार्य पर नजर रखें। यदि ठेकेदार नियमानुसार काम करता हुआ नहीं पाया जाता है तो सूचित करें।
विज्ञापन




शहर के विकास कार्यों को गति दी जाएगी। आचार संहिता के कारण विकास के कई कार्य अटक गए थे। उनको पूरा करवाया जाएगा। दादू रोड का कार्य शुरू करवाया दिया गया है। जल्द ही लोगों को बेहतर सुविधा मुहैया मिलेगी। - गिरधारी लाल, सचिव, नगरपालिका कालांवाली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें