फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

524 किसानों के लिए मोटर की खेप पहुंची, 1744 किसान अभी भी इंतजार में

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा सरकार ने कुछ महीने पहले ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए आवेदन मांगे थे। जिले से करीब दस हजार 930 किसानों ने ट्यूबवेल के लिए आवेदन किया था। करीब 15 दिन पहले प्राइवेट एजेंसी ने बिजली निगम के पास ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए मोटरों की खेप भेज दी है। हालांकि अभी केवल 524 किसानों के लिए मोटरें आई हैं। किसानों को उनके आवेदन करने की सीनियोरिटी के आधार पर मोटरें दी जा रही है।
विज्ञापन

बिजली निगम ने दिसंबर 2018 में प्रदेश के सभी जिलों में ट्यूूबवेल कनेक्शन खोले थे। 31 दिसंबर 2018 तक इस दौरान जिले से करीब 10 हजार 930 किसानों ने आवेदन किया था। सितंबर 2019 तक जिलों के किसानों ने अपनी टोकन मनी करीब 30 हजार रुपये विभाग के पास जमा करवा दी। लेकिन सरकार ने इसके बाद पोर्टल बंद कर दिया। पोर्टल पर करीब 2268 किसान ही मोटरें और कनेक्शन इस्टीमेट के पैसे जमा करवा पाए। ऐसे में जिन किसानों ने पोर्टल खुलने पर पैसे जमा करवाए थे, उन्हें बिजली निगम ने मोटरें अलॉट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी। लेकिन पहली खेप में करीब 524 मोटरें ही पहुंची हैं। बाकी 1744 किसान अभी भी मोटरों का इंतजार कर रहे हैं।
पोर्टल न खुलने से 8662 किसान परेशान
10 हजार 930 किसानों में से 8662 किसान ऐसे हैं जिन्होंने पोर्टल में मोटरों के पैसे जमा करवाने हैं। माधोसिंघाना के किसान सोहन लाल, महेंद्र सिंह, सुरजीत सिंह, विक्रम कुमार ने बताया कि ट्यूूबवेल कनेक्शन के लिए आवेदन किया हुआ है। लेकिन पैसे भरने के लिए पोर्टल बंद होने के कारण पैसे भरने से वंचित हैं। यदि सरकार पोर्टल खोल दें तो किसान पैसे भरकर ट्यूबवेल कनेक्शन लगवा सकें।
विज्ञापन

पहली खेप में 524 मोटरें आ चुकी है और किसानों को दी जा रही है। करीब 2268 किसानों ने मोटरों के पैसे भरे थे। जो किसान रह गए, उन्हें भी बिजली निगम जल्द ही मोटरें उपलब्ध करवाएगा। हम सरकार को पोर्टल खोलने के लिए अवगत करवा चुके हैं।
विज्ञापन

-रणबीर सिंह, एसई, बिजली निगम, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें