फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने पर कांग्रेसियों ने दिया गांधी पार्क में धरना

Wed, 29 Mar 2023 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
अनाज मंडी में स्थित गांधी पार्क में धरने पर बैठे कांग्रेसी । विज्ञप्ति
विज्ञापन
सिरसा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द करने के विरोध में कांग्रेस ओबीसी सेल ने अनाज मंडी स्थित गांधी पार्क में धरना प्रर्दशन किया।
विज्ञापन

बुधवार को धरने की अध्यक्षता जिला प्रधान रामानंद निरानियां ने की। इस मौके पर कांग्रेस एससी सेल के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व सांसद डॉ. सुशील इंदौरा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजकुमार शर्मा, अमीरचंद चावला, ओबीसी के पूर्व जिला अध्यक्ष बूटा सिंह थिंद, प्रोफेसर आरसी लिंबा सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे। इस मौके पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करना लोकतंत्र की हत्या है। ललित मोदी और नीरव मोदी बेईमान व्यक्ति हैं जो देश के अरबों रुपये हड़प कर विदेश में फरार हो गए। ललित मोदी व नीरव मोदी देश के दुश्मन है। सरकार ने इन्हें ओबीसी बनाकर पेश किया जोकि गलत हैं। यह फर्जी ओबीसी हैं, इनकी जांच होनी चाहिए।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार को इन भगोड़ों को पकड़कर भारत देश में वापस लाकर पैसे की वसूली करनी चाहिए। सरकार भगोड़ों से पैसे वसूली करने के बजाय विपक्षी पार्टियों की आवाज दबाने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने देश को एक करने के लिए इतने बड़े स्तर पर यात्रा निकाली थी और उनके परिवार ने देश के लिए अनेकों कुर्बानियां दी हैं। सरकार ने षड्यंत्र के तहत राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करवाई है जिसका हम विरोध करते हैं और पूरे देश में इसी प्रकार से आंदोलन हो रहे हैं। इस मौके पर पाला सिंह कंबोज, एडवोकेट रिशपाल पंधु, होशियार सिंह नंबरदार, रघुवीर सिंह गोबिंदपुरा, धर्मपाल खोखर, एडवोकेट राखी मौर्य, एडवोकेट सुनील मौर्य, ख्यालीराम एमसी, आजाद केलनिया उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें