फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: राहुल गांधी के बयान पर कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा का समर्थन, कहा- उनके हर बयान के पीछे होता है तथ्य

Sun, 09 Mar 2025 02:31 PM IST
नवीन दलाल एएनआई, हरियाणा

सार

कुमारी शैलजा ने कहा कि राहुल गांधी देश के ज्वलंत मुद्दों पर खुलकर बोलते हैं। उन्होंने बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार और किसानों के मुद्दों पर हमेशा आम जनता की आवाज उठाई है।
विज्ञापन
वरिष्ठ कांग्रेस नेता कुमारी शैलजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी द्वारा हाल ही में दी गई टिप्पणी पर कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने खुलकर समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जब भी कुछ कहते हैं, तो उसके पीछे हमेशा एक मजबूत तथ्य होता है। हर कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता को उनके बयानों को समझना और उस पर विचार करना चाहिए।

विज्ञापन


कुमारी शैलजा ने कहा कि राहुल गांधी ने हमेशा देश के मुद्दों को ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ उठाया है। उनके बयान जनता की आवाज होते हैं और वह देशहित में बात करते हैं। इसलिए कांग्रेस के सभी सदस्यों को उनके विचारों और कथनों पर गहराई से सोचना चाहिए और उनकी मंशा को समझना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी देश के मुद्दों को उठाने में हमेशा आगे रहते हैं: शैलजा
कुमारी शैलजा ने कहा कि राहुल गांधी देश के ज्वलंत मुद्दों पर खुलकर बोलते हैं। उन्होंने बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार और किसानों के मुद्दों पर हमेशा आम जनता की आवाज उठाई है। ऐसे में उनके द्वारा कही गई हर बात के पीछे एक तथ्य और सच्चाई होती है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी उनकी बातों को ध्यानपूर्वक सुनना और उस पर अमल करना चाहिए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें