फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस नेता होशियारी लाल शर्मा का निधन

विज्ञापन
होशियारी लाल शर्मा फाइल फोटो - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। कांग्रेस के दो बार जिला प्रधान और प्रदेश संगठन सचिव रहे दिग्गज नेता होशियारी लाल शर्मा का शुक्रवार शाम को हृदय गति रुकने से निधन हो गया। करीब 72 वर्षीय वरिष्ठ कांग्रेस नेता होशियारी लाल शर्मा दिनभर स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में व्यस्त रहे, इस दौरान उन्होंने ना केवल नागरिक अस्पताल जाकर फल बांटे बल्कि पौधरोपण भी किया। शाम को अचानक उनका स्वास्थ्य बिगड़ा और निधन हो गया। उनके निधन के समाचार से पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई। ना केवल कांग्रेस बल्कि सभी राजनीतिक पार्टियों, सामाजिक संस्थाओं, व्यापारिक संस्थाओं सहित धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भी शोक प्रकट किया। होशियारी लाल शर्मा ताउम्र कांग्रेस में रहे और तन मन धन से पार्टी की सेवा करते रहे। वे सभी लोगों से हंसकर मिलते थे और खुश मिजाज व्यवहार रखते थे। सिरसा विधानसभा से पार्टी ने उन्हें 2014 में चुनाव भी लड़वाया, लेकिन वे जीत नहीं पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें