फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: कांग्रेस प्रत्याशी ने दो घंटे तक किया बूथों पर जमकर हंगामा, पुलिस को करना पड़ा हल्का बल प्रयोग

Sun, 06 Oct 2024 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
 रानियां रोड पर धरने पर बैठे कांग्रेस प्रत्याशी गोकुल सेतिया। संवाद।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। क्षेत्र में दिनभर शांतिपूर्वक चला मतदान शाम ढलते ढलते विवाद हो गया। बातचीत के बीच ही कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थकों ने एक युवक के साथ मारपीट कर दी। माहौल बिगड़ता देखकर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर दिया।
गोशाला मोहल्ले के राजकीय स्कूल-चार में शाम छह बजे के बाद भी गेट के बाहर तक लंबी लाइन नजर आई। गेट के बाहर तक लाइन की सूचना मिलने पर कांग्रेस प्रत्याशी गोकुल सेतिया मौके पर पहुंच गए। वह गेट बंद करवाने की मांग करने लगे। इसी दौरान धवल कांडा भी अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंच गए। ऐसे में दोनों पक्षों में विवाद हो गया। समर्थकों और पुलिस के समझाने पर धवल लौट गए लेकिन कांग्रेस प्रत्याशी गोकुल मौके पर डटे रहे और जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन

इसी दौरान एसपी विक्रांत भूषण भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और प्रत्याशी को समझाने का प्रयास किया। अभी मामला शांत हुआ था कि कांग्रेस प्रत्याशी को बांके बिहारी स्कूल में बने बूथ पर मतदान की जानकारी मिली। तभी वह अपने समर्थकों के साथ स्कूल के बाहर पहुंच गए और पुलिस कर्मियों के साथ ही धक्कामुक्की करने लगे। उन्होंने लात मारकर स्कूल के गेटों को खोलने का प्रयास किया।
एसपी के सामने उन्होंने बूथ में बैठकर 100 लोगों को रुपये बांटने का आरोप लगा मतदान बंद करवाने की मांग की। उनकी बातचीत के बीच ही कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थकों ने एक युवक के साथ मारपीट कर दी। माहौल बिगड़ता देखकर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर दिया।
विज्ञापन

-
धरने पर बैठ गए गोकुल सेतिया
दो घंटे तक हंगामा होने के बाद पुलिस पूर्व पार्षद विकास गुुर्जर को साथ ले जाने लगी। इससे नाराज होकर कांग्रेस प्रत्याशी रानियां रोड पर धरने पर बैठ गए। रानियां रोड पर भी समर्थक जमा होने लगे तो पुलिस ने लाठियाें से उन्हें खदेड़ा। लोगों ने घरों में घुसकर जान बचाई। उस मार्ग से गुजरने वाले अन्य लोगों को भी पुलिस ने खदेड़ दिया। इसके बाद एसपी ने कांग्रेस प्रत्याशी को समझाया तो गोकुल घर चले गए। इस मामले की सूचना मिलने पर कांग्रेसी नेता नवीन केडिया भी मौके पर पहुंचे लेकिन माहौल तनावपूर्ण देखकर पुलिस के समझाने पर लौट गए।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें