फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली रोड पर भिड़े दो वाहन, चार घायल

Mon, 04 Jan 2016 01:03 AM IST
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार रोड स्थित मोरीवाला के पास पीवीआर के सामने रविवार सुबह दो गाड़ियों की आमने-सामने की भिड़ंत में सवार चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


सभी घायलों को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया।  जहां से एक महिला को गंभीर हालत होने के कारण हिसार रेफर कर दिया गया।

घायलों में हिसार के जवाहर नगर निवासी रमेश कुमार, शकुंतला, साहिल कुमार, जबकि निशांत कुमार व आरती  बाल-बाल बच गई।

रमेश कुमार ने बताया कि रविवार सुबह वे अपनी सेंट्रो गाड़ी में राजस्थान के गंगानगर क्षेत्र में किसी भोग कार्यक्रमें शिरकत करने जा रहे थे।

इसी दौरान मोरीवाला के निकट स्थित पीवीआर के निकट उनकी गाड़ी को सामने से दो गाडिय़ों को ओवरटेक करते हुए आ रही गाड़ी ने टक्कर मार दी, जिससे गाड़ी में सवार उसकी मां, बेटा व स्वयं घायल हो गए, जबकि उसकी पत्नी व एक बेटा बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन


वहीं उसकी मां को गंभीर हालत होने के कारण उसे हिसार रैफर कर दिया गया। वहीं एक अन्य हादसे में हुडा चौक के पास दो गाडिय़ां भिड़ गई।

हादसे में जहां गाडिय़ां पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं गनीमत रही की दोनों गाड़ियों में सवार लोगों में किसी को चोटें नहीं आईं। हादसे की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों गाड़ियों को चौकी ले गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें