फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: पुलिस कष्ट निवारण कमेटी बैठक में किया शिकायतों का निपटारा

विज्ञापन
डबवाली। महिला थाना में कष्ट निवारण कमेटी के सदस्य बैठक करते हुए। पुलिस
विज्ञापन
डबवाली। डबवाली पुलिस की ओर से पुलिस कष्ट निवारण कमेटी का गठन किया गया है। इसमें पुलिस कर्मचारियों सहित रिटायर्ड पुलिस अधिकारी व कर्मचारी को शामिल किया गया है। महिला थाना में वीरवार को कष्ट निवारण कमेटी की बैठक हुई, जिसमें घरेलू कलह व लड़ाई झगड़े की शिकायतों का समाधान किया गया है।
विज्ञापन

यह कमेटी आगे भी निरंतर पुलिस उच्चाधिकारियों की मार्फत घरेलू कलह सहित अन्य मामलों का निपटारा करती रहेगी। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस की ओर से थाना में आ रही शिकायतों के समाधान के लिए पुलिस कष्ट निवारण कमेटी का गठन किया गया है। इसमें मौजूदा पुलिस कर्मचारियों सहित पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हो चुके अधिकारी व कर्मचारियों को शामिल किया गया है।
उन्होंने बताया कि यह कमेटी सदस्य थाने में आ रही लड़ाई झगड़ा व पारिवारिक कलह की शिकायतों सहित व अन्य शिकायतों का दोनों पार्टियों को आमने-सामने बैठाकर समाधान करवाने का कार्य करती है। इसमें कमेटी सदस्यों की ओर से बैठक में कई मामलों का निपटान किया गया है। कमेटी में पुलिस विभाग से सेवानिवृत सब इंस्पेक्टर आत्मा राम सेवारत कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें