फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं से निखरता है व्यक्तित्व : सज्जन कुमार

विज्ञापन
ऐलनाबाद।सीएमआरजे राजकीय महाविद्यालय मिठी सुरेरां में आयोजित प्रतियोगिता के दौरान मेहंदी दिखाती
विज्ञापन
ऐलनाबाद। सीएमआरजे राजकीय महाविद्यालय मिठी सुरेरां में दो दिवसीय प्रतिभा खोज समारोह की शुरुआत की गई। इस दौरान प्राचार्य डाॅ. सज्जन कुमार ने कहा कि हर किसी में कोई न कोई प्रतिभा अवश्य छुपी होती है। कॉलेज आपको एक ऐसा मंच उपलब्ध करवाता है, जिससे कि प्रतिभा निखर कर सामने आए। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से प्रतिभा निखरती है और व्यक्तित्व संवरता है।
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं से यह आह्वान भी किया कि वह शिक्षा ग्रहण करने के साथ-साथ व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास के लिए सह-पाठयक्रम और सभ्याचार गतिविधियों में भाग अवश्य लें। प्रो. कुलजीत कौर ने भी अपने विचार व्यक्त किए। जनसंपर्क अधिकारी डाॅ. जोगिंद्र सिंह ने बताया कि पहले दिन सह-पाठयक्रम गतिविधियां, जिनमें कार्टूनिंग, पीपीटी, मेहंदी, भाषण प्रतियोगिता और पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इन प्रतियोगिताओं में निर्णायक मंडल की भूमिका प्रो सुरेश कुमारी, प्रो. सावन कुमार, प्रो. राजवीर, पूजा व डाॅ. कविता चौधरी ने निभाई। कार्टूनिंग प्रतियोगिता में अजय ने पहला, ज्योति ने दूसरा, रचना ने तीसरा, पीपीटी में रुद्रप्रताप सिंह ने पहला, मोहित कुमार ने दूसरा, ममता रानी ने तीसरा, मेहंदी प्रतियोगिता में ज्योति ने पहला, तमन्ना ने दूसरा, किरण ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

भाषण प्रतियोगिता में मोहित कुमार ने पहला, रुद्रप्रताप सिंह ने दूसरा, पूजा ने तीसरा, पेंटिंग प्रतियोगिता में ज्योति ने पहला रचना ने दूसरा और बस्करों व अजय ने सयुंक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। मंच का संचालन प्रो. कुलजीत कौर ने किया। इस मौके पर प्रो. दलीप सिंह, प्रो. कुलजीत कौर, डाॅ. सुगन सिंह, प्रो. सुरेश कुमारी, डाॅ. साधा सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें