फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: पुलिस के साथ तैनात रहे कमांडो, बढ़ाई सख्ती

विज्ञापन
नववर्ष को लेकर तैयारियों को जांचते डीएसपी साधूराम और उपस्थित कमांडों के जवान। संवाद - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। नववर्ष पर जिलेभर में कोई भी शरारती तत्व हुड़दंग न करें, इसके लिए पुलिस ने सख्ती की है। पुलिस के साथ-साथ कमांडो को भी चौक चौराहों पर तैनात किया गया। साल के अंतिम दिन शनिवार को विशेष अभियान चलाकर वाहनों की चेकिंग भी की।
शहर के हर चौक पर 10 से 12 जवानों की टीम हथियारों के साथ तैनात रही। इस दौरान कमांडो ने थाना प्रभारियों के साथ मार्च निकाला और शांति कायम करने की अपील की। डीएसपी साधूराम ने बताया कि नववर्ष पर शहर में कोई भी शरारती तत्व उत्पात न मचा सके, इसके लिए पुलिस के साथ कमांडो के जवानों को तैनात किया गया है। रात में जवान बाजार, भीड़ भाड़ वाले क्षेत्र और चौक चौराहों पर तैनात रहे। एसपी डॉ. अर्पित जैन के निर्देश पर शहर के मुख्य चौक चौराहों पर पुलिस की तैनाती की गई है और शहर में गश्त को भी बढ़ाया गया है। शहर के डबवाली रोड स्थित लालबत्ती चौक, सुरखाब चौक, बस स्टैंड के समक्ष, बाजेकां नाका, बेगू रोड स्थित नाका, रानियां रोड स्थित नाका व शहर के बाजार में स्थित चौकों पर भी पुलिस रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

नव वर्ष को लेकर पुलिस जवानों के साथ कमांडो तैनात किए गए हैं। रात के समय जो भी शरारती तत्व हुड़दंग करता हुआ पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संदिग्ध वाहनों की चेकिंग भी की जा रही है। - साधूराम, डीएसपी, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें