फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: आयो सांवरियो सरकार घोड़े पै चढ़ के...भजन पर झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन
 अनाज मंडी स्थित श्री श्याम बगीची धाम में भजन संध्या सुनते हुए श्रद्धालु।
विज्ञापन
सिरसा। अनाज मंडी स्थित श्री श्याम बगीची धाम में श्री श्याम सेवा ट्रस्ट की ओर से योगिनी एकादशी के उपलक्ष्य में भजन संध्या एवं भंडारे का आयोजन किया गया। रोहित राजपूत ने आयो सांवरियो सरकार घोड़े पै चढ़ के भजन सुनाया तो श्रद्धालु झूम उठे।
विज्ञापन

धाम के मुख्य सेवादार पवन गर्ग ने बताया कि एकादशी के उपलक्ष्य में आयोजित भजन संध्या से पूर्व शनिवार शाम को सवा सात बजे अश्विनी जैन ने अपनी पत्नी पूजा जैन के साथ पूजा अर्चना की। मंदिर के पुजारी राकेश शास्त्री, हितेश शर्मा ने पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना संपन्न करवाई। इसके बाद बाबा श्याम की पावन ज्योत प्रज्वलित की गई और श्याम बाबा की आरती की गई।
रात को सवा आठ बजे राजेंद्र गनेरीवाला ने गणेश वंदना से भजन संध्या का आगाज किया। इसके बाद उन्होंने हनुमान चालीसा का पाठ किया और भजन- पकड़ लो हाथ बनवारी नहीं तो डूब जाएंगे, छोड़ेंगे ना हम तेरा साथ बाबा मरते दम तक, लहर लहर लहराए रे झंडा बजरंग बली का सहित अनेक भजन प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

इसके बाद में जींद से आए भजन गायक रोहित राजपूत ने भजन- जब तू मेरे साथ है फिर डरने की क्या बात है, श्याम तेरे भक्तों को तेरा ही सहारा है, मन की बात सांवरिया नै आज सुना के देख ले, मेरा दिल ये पुकारे आजा अंखियों की प्यास बुझा जा, घुंघटियो आड़ै आ ग्यो जी मैं देख कोनी पाई बाबा श्याम, सब झूमो नाचो वो आने वाला है सहित अनेक भजनों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

भजन संध्या के समापन पर बाबा श्याम की आरती की गई और बाबा को भोग लगाकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें