फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोबिंदपुरा में अवैध कॉलोनी पर चला पीला पंजा

Fri, 24 Jun 2016 01:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
जेसीबी - फोटो : Bureau
विज्ञापन
नगर योजनाकार विभाग की ओर से गांव गोबिंदपुरा में सिरसा मार्ग पर स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला के समीप अवैध निर्माण हटवाए गए। अवैध कॉलोनी में कटे प्लॉटों पर बनी चारदीवारी को डीटीपी विभाग ने जेसीबी से गिरवा दिया। करीब दो घंटे तक जेसीबी चली। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया था। उन्होंने प्रॉपर्टी डीलरों को चेतावनी देते हुए कहा कि रानियां में हर सप्ताह पीला पंजा चलाकर अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


जिला नगर योजनाकार अधिकारी कर्मवीर सिंह ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार सोमनाथ, जेई किताब सिंह, जेई बलराज सिंह, जेई संदीप कुमार, एफआई अनिल कुमार, ट्रेसर विशाल कुमार व पुलिस बल के नेतृत्व में सिरसा मार्ग रोड पर स्थित गांव गोबिंदपुरा में अवैध निर्माणों को जेबीसी से हटाया। इस क्षेत्र में 170 मरला भूमि पर अवैध कॉलोनी बनाकर प्लॉट बनाए हुए थे। इन प्लॉटों पर चारदीवारी का निर्माण भी किया हुआ था। विभाग ने इस निर्माण को अवैध करार दिया हुआ था। पुलिस की मौजूदगी में सिरसा रोड क्षेत्र में बनी अवैध कॉलोनियों पर पीला पंजा चलाया।

डीटीपीओ कर्मबीर सिंह ने बताया कि विभाग द्वारा रानियां शहर में कॉलोनियों पर अवैध रूप से निर्माण किया जा रहा है। जहां कॉलोनाइजरों द्वारा कृषि भूमि पर प्लॉट काटे जा रहे थे। इनमें से कई जगहों पर निर्माण कार्य शुरू हो चुका था। किसी भी कॉलोनी को बनाने से पहले अर्बन एरिया एक्ट और कंट्रोल्ड एरिया एक्ट के तहत डीटीपीओ विभाग से लाइसेंस लेना होता है। मगर किसी के पास भी लाइसेंस नहीं है। विभाग अवैध कॉलोनी कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ  मामला दर्ज कराएगा। इससे पहले भी उक्त लोगों को नोटिस जारी किया जा चुका है। शहर में किसी प्रकार का अवैध निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। भूमि संबंधित लोगों के खिलाफ  शहर थाना रानियां में केस दर्ज कराया जाएगा। अगर दोबारा निर्माण किया तो उसे भी गिराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें