फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: कार और ट्रैक्टर-ट्राॅली की भिड़ंत बुजुर्ग महिला की मौत, 4 घायल

Fri, 08 May 2026 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार। 
विज्ञापन
डबवाली। सिरसा रोड स्थित डेरा सच्चा सौंदा कैंटीन के पास शुक्रवार सुबह कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत में 67 वर्षीय राजपाल कौर की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा हादसे में कार चालक जसवीर सिंह, उनकी पत्नी 62 वर्षीय जसपाल कौर, राजस्थान के सिलवाल निवासी 62 वर्षीय परमजीत कौर और घड़साना निवासी 61 वर्षीय राजपाल कौर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

राहगीरों और एंबुलेंस की मदद से घायलों को डबवाली के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सिरसा और अन्य अस्पतालों में रेफर कर दिया गया। जांच अधिकारी एएसआई सुखदेव सिंह ने बताया कि राजपाल कौर अपने मायके से रिश्तेदारों के साथ पंजाब के गांव जा रही थीं। डेरा कैंटीन के पास पहुंचे तो दूसरी दिशा से चालक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को अचानक मोड़ दिया जिससे कार अनियंत्रित होकर ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें