फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: नशा खत्म करने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत मंगलवार को लघु सचिवालय के सभागार में शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त वीरेंद्र सहरावत ने उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को नशा न करने व दूसरों को नशा के खिलाफ जागरूक करने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन


इसके अलावा जिलेभर में विभागों, स्कूलों, शैक्षणिक संस्थानों में भी शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया और नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई है, जिसके खिलाफ सभी को मिलकर लड़ना होगा। समाज के हर व्यक्ति को नशा के खिलाफ अभियान में अपनी भागीदारी करनी होगी।

उन्होंने कहा कि नशा मुक्त भारत अभियान की पांचवी वर्षगांठ पर आयोजित शपथ कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को नशा के खिलाफ जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि नशे को खत्म करने के लिए व्यापक स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। इसके साथ-साथ लोगों में भावनात्मक व मानसिक परिवर्तन के लिए नशे के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


कार्यक्रम के तहत जिलेभर में हजारों की संख्या में नागरिकों ने समाज को नशा मुक्त बनाने की शपथ ली है। उन्होंने कहा नशा के खिलाफ प्रशासन के अभियान में आमजन सहयोग करे और कहीं पर भी नशा तस्करी की सूचना मिलती है, तो उसकी सूचना तुरंत प्रशासन को दें ताकि संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें