फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: दिनभर चली ठंडी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। मौसम में वीरवार को बदलाव देखने को मिला। धूप नहीं निकलने के कारण मौसम में ठंडक बनी रही और दिन भर हवाएं चलीं। हालांकि इस दौरान एक पराली जलाने का मामला भी दर्ज किया गया है। जहां बुधवार को सूरज निकलने के कारण प्रदूषण का स्तर 118 अंक पहुंच गया था, वीरवार को 223 दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई।
विज्ञापन

वीरवार को मौसम सुबह से ही खराब हो गया। अलसुबह ही आसमान में धुंध छा गई। वहीं सुबह 10 बजे तक धुंध नहीं छटी और पूरे दिन सूर्यदेव नहीं निकली। ठंडी हवाएं चलने के कारण मौसम सर्द बना रहा। बुधवार को प्रदूषण के स्तर में 105 अंकों का उछाल देखने को मिला।


अधिकतम तापमान में आई 3 डिग्री की गिरावट
वीरवार को मौसम में बदलाव के साथ अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान अधिकतम तापमान में 3 डिग्री की गिरावट रहीं। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य रहा है। वीरवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बुधवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री वहीं न्यूनतम तापमान 12 डिग्री दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें