फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, न्यूनतम तापमान में आई 5.4 डिग्री की गिरावट

Fri, 17 Jan 2025 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
गांव अहमदपुर में शुक्रवार सुबह समय छाई धुंध।
विज्ञापन
सिरसा। जिले में शुक्रवार को धुंध और सर्द हवाओं का असर दिन भर देखने को मिला। वीरवार के मुकाबले न्यूनतम तापमान में 5.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। जिसके कारण जिले में ठंड बढ़ गई है। बादलवाही के कारण दिन भर महज 30 मिनट के लिए धूप निकली।
विज्ञापन


ऐसे में बाजारों और पार्कों में लोगों की भीड़ कम नजर आई। सर्द हवाओं के कारण लोग घरों में दुबके नजर आए। वहीं, सुबह 9 बजे तक धुंध ज्यादा रही और दृश्यता 5 मीटर से भी कम रही । इस कारण वाहनों चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, कई ट्रेन अपने निर्धारित समय से देरी से चलीं और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

जिले में बारिश के बाद मौसम बदल गया है। हवाओं की गति 20 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। इस कारण ठंडक बनी रही। धुंध के कारण रेल सेवा अत्यधिक प्रभावित हो रही है। जिले में पैसेंजर सहित एक्सप्रेस ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय से लेट पहुंच रही हैं। शुक्रवार को जिले में अधिकतम तापमान 14.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री दर्ज किया गया है।
विज्ञापन




बुखार, गला दर्द और जुकाम के मरीज बढ़े

पिछले कुछ दिनों से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बदलाव देखने को मिल रहा है। इसका सीधा असर बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। इस कारण अस्पताल में बुखार, गला दर्द, जुकाम के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। नागरिक अस्पताल के बच्चा वार्ड में 15 के करीब बच्चे इलाज के लिए भर्ती हैं। वहीं, नागरिक अस्पताल में बच्चों के साथ युवा और बुजुर्ग भी इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। जिसमें चिकित्सक इलाज में दवा के साथ सर्दी से बचने के लिए ऊनी कपड़ों पहनने और ठंडी चीजों और ठंडे पानी से परहेज बरतने की सलाह दे रहे हैं।



फसलों को हो रहा फायदा

ठंड से किसानों के चेहरे खिले हुए हैं। बीते दिनों हुई बारिश भी फसलों के लिए फायदेमंद साबित हुई। किसानों का कहना है कि ठंड से गेहूं और सरसों की फसल में पैदावार अधिक होगी और फसलों में बीमारी की भी संभावना कम रहेगी।

-



नागरिक अस्पताल में बच्चा वार्ड में सर्द मौसम में बीमारी के कारण करीब 15 बच्चों का इलाज चल रहा है। सर्द मौसम में बच्चों के साथ युवा मरीज भी इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। सभी को ठंड से बचना चाहिए। - डाॅ. भरत भूषण, बाल रोग विशेषज्ञ, नागरिक अस्पताल सिरसा।
विज्ञापन






जिले में ये ट्रेन देरी से चली

हिसार-जींद पैसेंजर पहुंचने का समय सुबह 6:50 बजे है वह सुबह 7:24 बजे पहुंची।

फाजिल्का एक्सप्रेस का सिरसा से चलने का समय सुबह 9:50 बजे है चली सुबह 10:35 बजे।

गोरखधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस का सिरसा से बठिंडा के लिए चलने का समय सुबह 10:45 बजे , चली सुबह 12:09 बजे।

जयपुर बठिंडा एक्सप्रेस का सिरसा पहुंचने का समय शाम 3:55 बजे, सिरसा पहुंची शाम 4:25 बजे।

श्री गंगानगर एक्सप्रेस सिरसा शाम 6 बजे के बजाय करीब एक घंटा देरी पहुंची।

किसान एक्सप्रेस सिरसा पहुंचने का समय शाम 7:30 बजे, पहुंची 8:30 बजे तक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें