फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa: रानियां नगर पालिका में सीएम फ्लाइंग का छापा, विकास कार्यों के दस्तावेज खंगाले

Fri, 22 Nov 2024 03:08 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)

सार

जानकारी के अनुसार टीम जहां शिकायतों के अनुसार गलियों के विकास कार्यों की रिपोर्ट ले रही है। वहीं, सफाई शाखा और लाइट ब्रांच के दस्तावेज भी खंगालेगी। टीम के अधिकारियों के अनुसार एक दिन में सभी दस्तावेजों की जांच कर पाना संभव नहीं है।
विज्ञापन
अधिकारी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरसा के रानियां नगर पालिका में सड़क निर्माण को लेकर भ्रष्टाचार की शिकायतें मुख्यमंत्री को की जा रही थी। इन्हीं शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए सीएम फ्लाइंग की टीम ने नगर पालिका पर छापामार कार्रवाई की। सुबह 9 बजे ही नगर पालिका में टीम पहुंच गई। सबसे पहले सभी की हाजिरी की जांच की। उसके बाद शहर के विकास कार्यों के दस्तावेज पेश करने मंगवाए। टीम के पहुंचे से नगर पालिका में हड़कंप मच गया और अधिकारी व कर्मचारी कार्यालयों में दस्तावेज खंगालते हुए नजर आए। 

विज्ञापन


सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार और सब इंस्पेक्टर चंद्रभान की टीम पहुंची। जानकारी के अनुसार टीम जहां शिकायतों के अनुसार गलियों के विकास कार्यों की रिपोर्ट ले रही है। वहीं, सफाई शाखा और लाइट ब्रांच के दस्तावेज भी खंगालेगी। टीम के अधिकारियों के अनुसार एक दिन में सभी दस्तावेजों की जांच कर पाना संभव नहीं है। इसको आगे बढ़ाने जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें