फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छ सर्वेक्षण : खुले में कचरा और खस्ताहाल सार्वजनिक शौचालयों से गिर सकती है रैंकिंग

विज्ञापन
डिवाइडर पर खंभे पर लगे होर्डिंग हटाता नगर परिषद कर्मचारी। संवाद - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर केंद्रीय टीम कभी भी दस्तक दे सकती है लेकिन खुले में कचरा और खस्ताहाल सार्वजनिक शौचालयों से रैंकिंग गिर सकती है। ऐसे में नगर परिषद ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। जहां एक ओर आमजन को जागरूक किया जा रहा है वहीं दूसरी ओर सफाई दरोगा व ठेकेदार को सफाई को लेकर निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। शहरी क्षेत्र में बाजारों की सफाई के साथ-साथ अवैध बैनर-होर्डिंग भी हटाना शुरू कर दिया है। सख्ती के बावजूद अभी भी शहर के कई बाजारों में खुले में कचरा बिखरा पड़ता है।
विज्ञापन

मुख्यालय की ओर से आदेश आ गए हैं कि स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए केंद्रीय टीम इस सप्ताह या अगले सप्ताह दस्तक देगी। ये टीम बाजारों में सफाई, सार्वजनिक शौचालयों की स्थिति जांचने के साथ-साथ कचरा निस्तारण प्लांट पर जाकर भी निरीक्षण करेगी। इसके अलावा सूखा और गीला कचरा को लेकर भी लोगों में जागरूकता है या नहीं, यह जांचा जाएगा। बाजारों में डंपिंग प्वाइंट खत्म करने के आदेश हैं लेकिन जहां है, वहां सफाई है या नहीं, ये भी देखा जाएगा। इसलिए नगर परिषद अधिकारियों और कर्मचारी सकते में हैं। यदि सर्वेक्षण टीम को खुले में कचरा पड़ा नजर आया तो रैंकिंग गिरना लाजिमी है। इसके अलावा कचरा निस्तारण प्लांट, सार्वजनिक शौचालयों की स्थिति को लेकर भी व्यवस्था बनाना चुनौती बना हुआ है। बता दें कि शहरी क्षेत्र से प्रतिदिन 110 टन कचरा एकत्र किया जा रहा है।
नगर परिषद ने चलाया जागरूकता अभियान, विद्यार्थियों को दी जानकारी
स्वच्छ भारत मिशन शहरी की ओर से विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। शहर के जगननाथ जैन पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर परिषद की स्वच्छ भारत मिशन की टीम इंजीनियर जतिन गोयल के नेतृत्व में पहुंची और जागरूक किया। नगर परिषद की ओर से सभी कस्बों में ब्रांड अंबेसडर नियुक्त कर दिए गए हैं। इसके तहत सिरसा में रणजीत सिंह टक्कर, ऐलनाबाद में नसीब सिंह, रानियां से हरप्रीत सिंह उर्फ रवि मोंगा, डबवाली से सूरज चावला और कालांवाली से राजेंद्र शर्मा को ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को गीला और सूखा कचरा अलग-अलग रखने के लिए भी बताया गया। सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने और पॉलिथीन का प्रयोग रोकने के लिए भी आह्वान किया गया।
विज्ञापन

जागरूकता का असर आ रहा नजर लेकिन चुनौती बरकरार
शहर में जागरूकता अभियान का असर भी नजर आ रह है। दुकानदारों ने अपनी दुकानों पर प्लास्टिक बैन को लेकर पोस्टर भी चस्पा कर दिए हैं। अब रेहड़ी वालों को भी समझाया जा रहा। इसके बावजूद चुनौती बरकरार है। कई दुकानदार अभी भी पॉलीथिन का इस्तेमाल कर रहे हैं। इन्हें रोकना मुश्किल हो रहा है। नगर आयुक्त डॉ. किरण सिंह भी लगातार इस संबंध में बैठकें कर रही हैं और रैंकिंग सुधारने के लिए निर्देश दे रही हैं।
नगर परिषद ने बिजल पोल से उतारे फ्लेक्स
नगर परिषद टीम ने सफाई निरीक्षक पवन कंबोज के नेतृत्व में शनिवार को बाजारों में अभियान चलाया। इस दौरान बिजली पोल और स्ट्रीट लाइट के खंभों पर लगे अवैध होर्डिंग और फ्लेक्स हटाए गए। साथ ही दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि भविष्य में ऐसा नजर आया तो कार्रवाई होगी।
इनसे निपटना और सुधारना है जरूरी
- शहर के गोशाला रोड पर सड़क किनारे फैलने वाले कचरे से छुटकारा।
- अभी डोर-टू-डोर एकत्र किया जाने वाला कचरा मिक्स ही पहुंच रहा है, जबकि अलग-अलग करने के निर्देश हैं।
-बकरियांवाली कचरा प्लांट पर भी अभी तक धीमी गति से निस्तारण का काम चल रहा है। ऐसे में कचरे के बड़े पहाड़ खड़े हो गए हैं।
- शहर के सभी प्वाइंट से अभी तक डंपिंग प्वाइंट को नगर परिषद खत्म नहीं कर पाई है।
- शहर के सिंगल यूज प्लास्टिक और पॉलीथिन पर अभी पूरी तरह प्रतिबंध नहीं लग पाया है।
सर्वेक्षण की टीम आ सकती है, इसलिए हमारी तैयारियां पूरी हैं। सफाई को लेकर सभी दारोगाओं की बैठक बुलाकर निर्देश दे दिए हैं। सार्वजनिक शौचालयों को लेकर भी व्यापक स्तर पर प्लान बनाकर काम शुरू कर दिया गया है। सफाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

-जयवीर सिंह, मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर परिषद, सिरसा।
सफाई देरोगा को दिए निर्देश
सफाई के साथ ही करो कचरे का उठान
ठेेकेदारों को शौचालय की रुटिन में सफाई व नियमित रूप से संभालने के दिए निर्देश

गोशाला रोड पर बिखरा कूड़ा । संवाद- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें