फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता एक निरंतर प्रक्रिया, इसके लिए सक्रिय जन भागीदारी जरूरी: एडीसी वीरेंद्र सहरावत

Tue, 04 Nov 2025 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सिरसा शहर में सफाई करते हुए सफाई कर्मी। 
विज्ञापन
सिरसा। हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान के तहत जिले की सभी नगर परिषदों व नगर पालिकाओं में सफाई अभियान लगातार चलाया जा रहा है। नगर निकायों की गाडिय़ां डोर-टू-डोर जाकर घरों से कूड़ा उठाने का कार्य कर रही हैं। सार्वजनिक स्थानों, बाजारों और रिहायशी इलाकों में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


अतिरिक्त उपायुक्त एवं जिला नगर आयुक्त वीरेंद्र सहरावत ने बताया कि स्वच्छता केवल सरकारी प्रयासों से नहीं बल्कि जनभागीदारी से ही संभव है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अपने आसपास सफाई बनाए रखें और कूड़ा निर्धारित स्थानों पर ही डालें। साथ ही, उन्होंने कहा कि लोग प्रतिबंधित प्लास्टिक के कैरी बैग का उपयोग बंद करें और उसकी जगह कपड़े व जूट के थैले अपनाएं, क्योंकि ये अधिक टिकाऊ होते हैं और पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचाते।

उन्होंने कहा कि प्लास्टिक प्रदूषण आज एक गंभीर समस्या बन चुका है। इसलिए हर व्यक्ति को यह जिम्मेदारी लेनी चाहिए कि वह प्लास्टिक का उपयोग बिलकुल न करें और पर्यावरण के संरक्षण में अपनी भूमिका निभाए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता ही स्वस्थ जीवन की कुंजी है, इसलिए सभी नागरिकों को इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेना चाहिए ताकि सिरसा जिला स्वच्छता के क्षेत्र में एक उदाहरण बन सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें