फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: रात में की जाएगी सफाई, सुबह चकाचक मिलेंगे बाजार, शहर में त्योहारी सीजन में तीन गुना ज्यादा निकल रहा कचरा

Mon, 14 Oct 2024 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
लोडर से डंपिंग प्वाइंट से कचरा उठाता कर्मचारी।  स्रोत : विभाग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। त्योहारी सीजन की तैयारियों के तहत नगर परिषद ने विशेष सफाई योजना तैयार की है। इसके तहत रात के समय बाजारों में सफाई करवाई जाएगी। इसके अलावा विशेष तौर पर वाहन लगाकर सुबह और रात के समय कचरा उठाया जाएगा।

त्योहारी सीजन में बाजारों में जहां खरीदारी के लिए लोग निकल रहे हैं, वहीं बड़े स्तर पर कचरा भी फैल रहा है। आम दिनों के मुकाबले अब 3 गुना ज्यादा कचरा निकल रहा है। नगर परिषद के अधिकारियों की ओर से बाजारों और डोर टू डोर कचरा उठान को लेकर विशेष योजना तैयार की गई है। इसके तहत रात के समय कर्मचारी बाजारों में सफाई करेंगे और कचरे का उठान किया जाएगा।
विज्ञापन


बाजारों के आसपास बने डंपिंग प्वाइंटों को रात को ही साफ किया जाएगा। घरों से सुबह और शाम दोनों समय डोर-टू-डोर कचरा उठाया जाएगा। प्लांट में भी कचरे के निस्तारण में तेजी लाई जाएगी।

एजेंसी का पास है शहर की सफाई व्यवस्था का ठेका : नगर परिषद की ओर से पूजा कंसल्टेंट एजेंसी का शहर की सफाई व्यवस्था का ठेका दिया गया है। वह डोर टू डोर उठान भी करती है। संसाधन के बात करें करें तो नगर परिषद के पास 35 टाटा एस हैं। इसके अलावा एजेंसी के 110 व नगर परिषद के 203 सफाई कर्मचारी हैं।


बाजारों से नियमित रूप से कचरा उठाने की व्यवस्था की जाए

त्योहारी सीजन में व्यापारियों की मांग रहती है कि बाजारों में सफाई का खास ध्यान रखा जाए। इसके लिए नियमित रूप से कचरा उठाने की व्यवस्था की जाए, ताकि ग्राहक आने पर बाजार साफ-सुथरे रहें। दुकान बंद करने के बाद रात में डंपिंग प्वाइंटों से कचरा उठाने से बाजार की स्थिति और बेहतर होगी। करवा चौथ, धनतेरस और दिवाली जैसे त्योहार पर खरीदारी में बढ़ोतरी की उम्मीद है, खासकर जब अच्छी फसल भी हुई हो। इससे व्यापारियों को अपने कारोबार में फायदा होगा। प्रशासन को चाहिए कि वह इस मांग पर ध्यान दे और आवश्यक कदम उठाए।

खुले में कचरा न फेंके

अधिकारियों के अनुसार लोगों को सफाई के बारे में जागरूक किया जाएगा। जिससे घरों से सफाई के दौरान निकलने वाले कूड़े को वह खुले में न डाले। एजेंसी के वाहनों में कचरे को डाले। बाजारों में व्यापारियों से अपील है कि वह सड़कों पर खुले में कचरा ने फेंके।
विज्ञापन


त्योहारी सीजन को लेकर सफाई के लिए विशेष योजना तैयार की गई है। इसका मकसद है कि त्योहारी सीजन में बड़े स्तर पर निकलने वाले कूड़े का निपटान समय रहते किया जा सके। कर्मचारियों के साथ कूड़ा उठान वाले वाहनों की संख्या में भी बढ़ाई जाएगी। ताकि अव्यवस्था का माहौल न बने। - जयवीर सिंह, मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर परिषद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें