फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: जेल में दो गुटों के बीच हुआ टकराव, दो हवालाती घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। जिला जेल परिसर में सोमवार रात को दो गुटों के बीच झगड़ा हो गया। झगड़े में एक गुट के दो लोग घायल हो गए। घायलों को रात को ही उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया। जांच अधिकारी एएसआई शंभू सिंह का कहना है कि घायलों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। बयानों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ अभियोग दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

29 वर्षीय पंजाब सिंह शस्त्र अधिनियम व 34 वर्षीय राधा कृष्ण जानलेवा हमला करने के आरोप में जेल में कैद हैं। राधा कृष्ण की जेल में एक गुट से रंजिश चली आ रही है। जेल आने से पहले भी उसका उक्त गुट के लोगों के साथ बाहर झगड़ा हुआ था। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर केस दर्ज कराया हुआ है।
सोमवार रात आठ बजे दोनों गुट के बीच टकराव हो गया। इसमें पंजाब सिंह व राधा कृष्ण को चोट आईं। इसके बाद जेल में बंद कैदी व हवालातियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद बंदी रक्षकों ने दोनों गुटों को अलग किया और घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें