सिरसा। सीजेएम प्रवेश सिंगला ने घग्गर के साथ लगते गांवों के दौरे के दौरान ग्रामीणों की समस्या सु
सिरसा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम प्रवेश सिंगला ने जलभराव से प्रभावित विभिन्न गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं व एनजीओ भारतीय कौशल परिषद की ओर से दी गईं मच्छरदानी व बैटरियां भी वितरित कीं। उन्होंने गांव अहमदपुर, बुर्ज कर्मगढ़, पनिहारी में लोगों से वर्षा से हुए प्रभाव की स्थिति बारे जानकारी ली।
शिविर लगाकर जांची सेहत : प्राधिकरण की ओर जलभराव से प्रभावित गांवों में सिविल अस्पताल के सहयोग से निशुल्क चिकित्सीय जांच की गई। इसके लिए गांव मुसाहिबवाला व नेजाडेला में चिकित्सा शिविर लगाया गया। सिविल अस्पताल की ओर से डा. राधिका वर्मा व अन्य डॉक्टर ने ग्रामीणों की जांच की।
इस दौरान ग्रामीणों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से वित्तीय सहायता व मुआवजा राशि को लेकर कानूनी सहायता की जानकारी भी दी गई। डीएलएसए के हेल्पलाइन नंबर 01666-247002, 9588739002 व नालसा हेल्पलाइन नंबर 151000 बारे भी ग्रामीणों को जानकारी दी गई। इस अवसर पर एलएडीसी दविंद्र कौर, हिमांशु मेहता भी उपस्थित थे।