फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: कैशलेस होगा नागरिक अस्पताल, उपचार की रसीद बनाने से लेकर स्वास्थ्य प्रमाण पत्र का होगा ऑनलाइन भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दिए जाने वाले सभी शुल्क का अब ऑनलाइन भुगतान किया जा सकेगा। विभाग ने अस्पताल को कैशलेस करने की तैयारी शुरू कर दी है। दिवाली के बाद ट्रायल लिया जाएगा। शुरुआती दौर में ऑनलाइन और ऑफलाइन प्रक्रिया जारी रहेगी। ट्रायल सफल तो इसके बाद अस्पताल में योजना को पूर्ण रूप से लागू कर दिया जाएगा। इससे उपचार की रसीद बनाने से लेकर स्वास्थ्य प्रमाण पत्र तक के शुल्क का भुगतान ऑनलाइन किया जा सकेगा।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन करीब 900 मरीज जांच करवाने के लिए पहुंचते हैं। इनकी ऑफलाइन पर्ची काटी जाती है। भर्ती करवाने से लेकर स्वास्थ्य प्रमाण पत्र बनवाने तक के लिए ऑफलाइन फीस जमा होती है। इसके चलते लेनदेन में गड़बड़ी होने का डर बना रहता है। अस्पताल में मेडिकल व चालान काटने को लेकर भी नकदी में हेराफेरी की आशंका रहती है। इसके चलते विभाग नकद भुगतान की व्यवस्था में बदलाव करवाने की प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। विभाग ने क्यूआर कोड व पीओएस मशीन से भी मरीजों से पर्ची की राशि लेने की योजना बनाई है। हाल ही में ट्रायल के तौर पर अस्पताल में स्वास्थ्य प्रमाणा पत्र बनवाने को लेकर प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा। इसके बाद अलग-अलग काउंटरों पर पर्ची कटवाने के लिए क्यूआर कोड लगाए जाएंगे। इससे हर प्रकार की राशि अस्पताल के खाते में ही जमा होगी।


मेडिकल बनवाने के लिए रोजाना आते 50 से 60 लोग
ड्राइविंग, शस्त्र लाइसेंस वाले और स्वास्थ्य संबंधित मेडिकल बनवाने के लिए हर रोज 50 से 60 लोग अस्पताल में पहुंचते हैं। इसकी अलग-अलग फीस जमा होती है। ऑफलाइन जमा हुई फीस ट्रेजरी में समय पर जमा न होने व हेरफेर होने को लेकर पहले भी कई बार मामले सामने आ चुके हैं। गबन किए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने इसमें बदलाव किए जाने को लेकर निर्णय लिया है।
विज्ञापन



नागरिक अस्पताल में कैशलेस सुविधा शुरू करने को लेकर तैयारी की जा रही है। अभी ट्रायल के तौर पर पर्ची कटवाने, एडमिशन फीस जमा करवाने सहित अन्य हर प्रकार की राशि ऑनलाइन फीस लेने की प्रक्रिया शुरू होगी। शुरुआत में ऑनलाइन व ऑफलाइन प्रक्रिया से मरीज पर्ची कटवा सकेंगे।
विज्ञापन

- डॉ. पंकज शर्मा, एमओ, नागरिक अस्पताल सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें