फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: नागरिक अस्पताल में मिलेगी निजी वार्ड जैसी सुविधा, सुधारीकरण कार्य शुरू

विज्ञापन
सिरसा। नागरिक अस्पताल के प्राईवेट वार्ड में सुधारीकरण को लेकर चल रहा काम। संवाद
विज्ञापन
सिरसा। जिले के मरीजों को अब नागरिक अस्पताल में भी निजी अस्पतालों जैसी सुविधाएं मिलने जा रही हैं। जिला नागरिक अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के उद्देश्य से बीएंडआर विभाग की ओर से अस्पताल की पहली मंजिल पर बने निजी वार्ड में सुधारीकरण का कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन


अस्पताल के निजी वार्ड में दीवारों की मरम्मत, फर्श सुधार, और पुरानी जर्जर टाइलों को हटाने का कार्य किया जा रहा है। बीएंडआर विभाग के कर्मचारियों के अनुसार, यह कार्य दूसरे फेज के तहत करवाया जा रहा है। करीब 10 दिन पहले बीएंडआर विभाग की ओर से सवा दो करोड़ रुपये की लागत से 11 टेंडर जारी किए गए थे।

इनमें अस्पताल की पहली मंजिल पर बने सभी वार्डों, गैलरियों और शौचालयों का नवीनीकरण शामिल है। सोमवार से कार्य की शुरुआत निजी वार्ड से की गई है। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मरम्मत कार्य को इस तरह से प्लान किया गया है कि अस्पताल में धूल-मिट्टी न उड़े और मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

वार्ड के मरीजों को किया शिफ्ट
वहीं, मरम्मत के चलते निजी वार्ड के मरीजों को अस्थायी रूप से समीप के अन्य वार्ड में शिफ्ट किया गया है। इस सुधार कार्य के पूरा होने के बाद नागरिक अस्पताल का निजी वार्ड मरीजों को बेहतर और स्वच्छ वातावरण के साथ आधुनिक सुविधाएं प्रदान करेगा।


-नागरिक अस्पताल परिसर में हो रहे सुधारीकरण के कार्य के लिए अस्पताल प्रबंधन की ओर से भी देखरेख की जा रही है। काम के दौरान मरीजों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है। वहीं, अस्पताल में चल रहे काम के लिए प्रतिदिन मॉनिटर भी किया जा रहा है। डॉ. पवन कुमार, पीएमओ, नागरिक अस्पताल, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें