फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: डबवाली रोड से लेकर रानियां चुंगी तक सिविल अस्पताल रोड बनेगी आदर्श, 2.09 करोड़ रुपये किए जाएंगे खर्च

Sat, 09 Nov 2024 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। डबवाली रोड से रानियां चुंगी तक सिविल अस्पताल रोड को आदर्श रोड में तब्दील करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। इस रोड पर नगर परिषद की ओर से 2.09 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस परियोजना को मूर्त रूप देने के लिए नगर परिषद ने टेंडर लगाया दिया है।
डबवाली रोड से रानियां चुंगी सिविल अस्पताल रोड शहर की व्यस्ततम रोड में से एक है। इस रोड से हर रोज करीब 50 हजार वाहन गुजरते हैं। इसके अलावा नागरिक अस्पताल को जाने वाली यह मुख्य रोड है। शहर का एफ ब्लॉक सहित अन्य वीआईपी क्षेत्र इसी रोड पर पड़ते हैं। पूर्व शहरी स्थानीय निकाय मंत्री ने जनवरी के अंदर शहर को औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान वे सिविल अस्पताल रोड पर भी गए थे और उन्होंने ग्रीन बेल्ट और रोड को आदर्श रोड बनाने के लिए परियोजना बनाने के आदेश दिए थे। इस पर अमल कर अधिकारियों ने ग्रीन बेल्ट और मुख्य रोड की परियोजना बनाकर मुख्यालय भेजी थी। पैसा जारी होने के साथ इस परियोजना को मंजूरी मिल गई थी और अब टेंडर लगा दिया है। इस रोड के सुधार पर 2.09 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इससें रोड की चौड़ाई बढ़ाई जाएगी। इसके अलावा आधुनिक स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी। डिवाइडर को दुरुस्त कर ग्रिल लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



ये हैं मौजूदा हालात
- रोड पर जगह-जगह पर लोगों ने डिवाइडर में कट बनाए हुए हैं।
- कई जगह से सड़क टूटी हुई है।
- साइड के फुटपाथ कच्चे हैं।
- स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी है।
- सड़क पर अतिक्रमण है।
-
कोट्स

डबवाली रोड से लेकर रानियां चुंगी तक सिविल अस्पताल रोड आदर्श रोड बनाई जाएगी। इससे शहर की सुंदरता बढ़ेगी। साथ लगती ग्रीन बेल्ट में भी सुधार किया जाएगा। - अतर सिंह खनगवाल। कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें