फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरलोड की समस्या से निजात के लिए ट्रांसफार्मर बदलने का काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली निगम ने शहर में नए ट्रांसफार्मर रखने का काम शुरू कर दिया है। शहर को दो सब डिविजन से बिजली सप्लाई होती है सिटी और इंडस्ट्रियल सब डिविजन। बिजली निगम ने शहर में नए ट्रांसफार्मर रखने और पुरानों की क्षमता बढ़ाने का काम शुरू कर दिया है। साथ ही बिजली उपकरणों की मरम्मत के लिए दोनों सब डिविजन ने शहर के लिए साढ़े तीन करोड़ रुपये के एस्टीमेट बनाकर बिजली निगम के एसई के माध्यम से हिसार मुख्यालय में भिजवाए है।
विज्ञापन

गर्मी में बिजली खपत बढ़ते ही ट्रिपिंग और ओवरलोड की समस्या आम बात हो जाती है। गर्मी के सीजन को देखते हुए बिजली निगम इन दिनों शहर में नए ट्रांसफार्मर रखने और पुरानों की क्षमता बढ़ाने में लगा हुआ है। सिटी सब डिविजन ने शहर में करीब 12 जगहों पर नए ट्रांसफार्मर रख दिए है। निगम ने हिसार रोड, एमटी कालोनी, आटो मार्केट में दो जगहों, शांति नगर में दो जगहों और गत्ता फैक्टरी क्षेत्र में दो जगहों पर 100 केवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिए है। इन जगहों पर पहले 200 केवीए ट्रांसफार्मर थे, लेकिन वे ओवरलोड थे, अब निगम ने 100 केवीए के ट्रांसफार्मर रख दिए हैं।
इसके अतिरिक्त 15 जगहों पर 100 केवीए ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाकर 200 केवीए की जाएगी, जिससे कि काठ मंडी, हिसार रोड, डीसी कालोनी, कीर्तिनगर, आटो मार्केट और रंगडी रोड में ट्रिपिंग और ओवरलोड की समस्या खत्म होगी। इसी प्रकार से बरनाला रोड सर्कल सब स्टेशन से परशुराम चौक, गोल डिग्गी चौक तक पुरानी तारों को बदला जाएगा। गर्मी में बिजली उपकरणों और लाइन की मरम्मत के लिए करीब ढाई करोड़ का प्रस्ताव मुख्यालय में भेजा गया है।
विज्ञापन

इंडस्ट्रीयल सब डिविजन में इन जगहों पर बदले ट्रांसफार्मर
इंडस्ट्रीयल सब डिविजन ने शहर की जेजे कालोनी, चतरगढ़ पट्टी, रानियां रोड, डबवाली रोड, सूरतगढियां चौक, बंसल अस्पताल के सामने,वाल्मीकि चौक सहित अन्य जगहों पर 23 ट्रांसफार्मरों की क्षमता 100 केवीए से बढ़ाकर 200 केवीए की है। इसके अतिरिक्त बिजली लाइनों की मरम्मत के लिए एक करोड़ का प्रस्ताव मुख्यालय के पास भेजा है।
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर बदलने का काम चल रहा है। साथ ही मरम्मत के लिए भी प्रस्ताव सर्कल कार्यालय में भिजवा दिया है।
- मोहन लाल, एसडीओ, सिटी सब डिविजन सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें