संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। शहर की सड़कों और गलियों के निर्माण को लेकर करीब डेढ़ वर्ष से चल रही खींचतान खत्म हो गई है। मुख्य बाजारों व आसपास के क्षेत्र में गलियों के निर्माण शुरू कर दिया गया है। नगर परिषद की ओर से 10 करोड़ की लागत से मुख्य सड़क के साथ 42 गलियों का निर्माण करवाया जाना है।
नगर पार्षदों का कार्यकाल खत्म हुए डेढ़ वर्ष का समय हो गया है। इसके बाद ही विकास कार्य पर विराम लगा हुआ था। एक वर्ष पहले में नगर परिषद ने खुद के स्तर पर शहर की गलियों का सर्वे कर क्षतिग्रस्त व टूटी हुईं गलियों का चयन किया था। सर्वे में शहर के 31 वार्डाें की कुल 56 गलियों की सूची तैयार की थी। इसके बाद एस्टीमेट बनाकर निदेशालय में भेजा था। इनमें से 42 गलियों को मुख्यालय की स्वीकृति मिली है। अब गलियों के निर्माण को लेकर वर्क ऑर्डर जारी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। शहर के मुख्य बाजारों व आसपास के क्षेत्र में अभी पांच गलियों के निर्माण शुरू हो चुका है।
इन गलियों व सड़कों का होगा निर्माण
- जनता भवन रोड
- देसराम बिश्नोई से शाह सतनाम जी धर्मकांटा तक
- बी ब्लॉक हाउस नंबर 92 से 100 तक
- कीर्तिनगर में आरा गली वर्मा से विनायक ग्रोसरी स्टोर वार्ड नंबर 10 तक
- शनिदेव देव मंदिर से नजदीक लाल सिंह हवलादार वाली गली
- कारखाने वाली गली
- वार्ड नंबर दो की गली नंबर चार और प्रेम नगर की गली
- नंदन वाटिका वाली गली
- वार्ड नंबर आठ की चक्की वाली गली नंबर छह
.- नई काठमंडी से वर्मा मार्बल तक
-अशोक धर्म कांटा वाली गली
- वार्ड नंबर 10 में मोदी बिल्डिंग से ललीत सोलंकी वाली गली
- गोलछा वाली गली से नोहरिया बाजार तक
- कमेटी वाली गली
- शांति करियाणा स्टोर वाली गली
- वीरभान मेहता के मकान से सोमनाथ मिगलानी तक
- वार्ड नंबर 28 में कृष्णा मेहता वाली गली
- बी ब्लॉक में जसपाल मक्कड़वाली गली
- वार्ड 29 में ओम डाबला वाली गली।
- एफ ब्लॉक में हाउस नंबर 37 वाली गली
- एफ ब्लॉक में हाउस नंबर 93 से 100 तक
- कीर्तिनगर में पार्वती देवी स्कूल वाली गली
- नोहरिया बाजार में जैन स्कूल वाली गली
- प्रभात सिनेमा वाली गली
- गर्ल्स पार्वती स्कूल वाली गली
- लक्ष्मी नगर में बाबू राम के मकान से जगन नाथ वाली गली।
- सुनारों वाली गली
- खाई वाली गली
- दुर्गा माता मंदिर वाली गली से महेंद्र अग्रवाल के मकान तक
- मनोज मकानी कार्यालय वाली गली
- बाइपास से हरीओम भारद्वाज वाली गली
- सिद्धू डिपार्टमेंट स्टोर से राजोरा मेडिकल स्टोर तक
- चत्तरगढ़पट्टी में प्रेम आट्टा चक्की वाली गली की मरम्मत
- सीएमके कॉलेज से यूसीओ बैंक तक वाली गली
- जयश्री स्कूल वाली गली
- ऑटो मार्केट की शॉप नंबर 1725 से 28 तक सड़क
- अग्रवाल कॉलोनी में भूप सिंह गोदारावाली गली
- कल्याण नगर में गली नंबर पांच।
-वार्ड नंबर 10 में राजा डेयरी से पृथ्वी के मकान तक
गलियों व सड़कों की हालत खस्ता होने के कारण एक डॉक्टर की जा चुकी है जान
शहर में गलियों व सड़कों की स्थिति खराब होने के कारण सदर बाजार में एक महिला डॉक्टर की करीब आठ माह पहले जान भी जा चुकी है। गड्ढों के कारण महिला डॉक्टर की स्कूटी गिर गई थी और उसका सिर पिकअप के नीचे आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।
वर्जन
10 करोड़ की लागत से शहर की 42 गलियों का निर्माण कार्य किया जाना है। इसके लिए वर्क ऑर्डर जारी कर दिया गया है। कई गलियों में अभी निर्माण कार्य शुरू हो गया है। अन्य गलियों व सड़कों की मरम्मत को लेकर भी सर्वे किया जाएगा। - प्रवीन दलाल, एक्सईएन, नगर परिषद सिरसा।