फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म व पैसे की आड़ में जो राजनीति चल रही है, उससे बचें शहरवासी : गोकुल

Tue, 27 Aug 2024 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
 सब्जी मंडी प्वाइंट का कचरा उठाकर गाड़ी में डालते हुए गोकुल सेतिया। संवाद 
विज्ञापन
सिरसा
विज्ञापन

शहर में स्वच्छता अभियान चलाकर गोकुल सेतिया ने अपना चुनावी अभियान शुरू किया। इस दौरान सीधे गोपाल कांडा के विकास कार्यों पर सवाल उठाए। हालांकि कर्मचारियों की कार्यप्रणाली व मेहनत की सराहना करने से पीछे नहीं हटे। विधायक गोपाल कांडा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि धर्म और पैसे की आड़ में जो राजनीति चल रही है। शहरवासी अपने बच्चों का भविष्य उज्जवल देखना चाहते है तो इससे बाहर निकलें। आपके इलाके ने 15 सालों से बहुत कुछ भुगता है।
गोकुल सेतिया ने कहा कि पहला स्टेप में शहर की गंदगी उठाएंगे, उसके बाद राजनीति की गंदगी उठाएंगे। गोकुल सेतिया ने कहा कि वह सफाई कर्मचारियों को सलाम करते है। हमारी शहर की जनसंख्या के हिसाब से वह कम है। इतनी गंदगी पड़ी हुई है, मैं हैरान हूं। आज धरातल पर उतरकर काम कर रहे है तो पता चल रहा है। कैसे सफाई कर्मचारी काम करते हैं।
विज्ञापन


बॉक्स
कूड़ा गाड़ी में डाले
गोकुल सेतिया ने कहा कि सिरसा सभी शहरवासियों का अपना घर है। कुछ लोग गली के बीच में लोग कूड़ा डालते है। ऐसा नहीं करना चाहिए। हमें लिफाफें में कूड़ा बांधकर घर के बाहर रख देना चाहिए या नगर परिषद की गाड़ी में डालना चाहिए।
विज्ञापन

-
कोट्स
पशुओं के कारण वहां पर लोगों की ओर से गंदगी डाली जाती है। प्रतिदिन संबंधित प्वाइंट पर 8 और 9 बजे के बीच सफाई होती है। सुबह सात बजे वहां पर गंदगी रहती है। सरकारी अवकाश के चलते ज्यादा गंदगी थी। एजेंसी की ओर से नियमित रूप से सफाई की जाती है।
जयवीर सिंह, सीएसआई
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें