फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: बारिश के बाद उमस भरे माहौल से मिली शहरवासियों को निजात

Wed, 17 Jul 2024 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। बारिश न होने से जिले में पिछले एक सप्ताह से उमस भरा माहौल बना हुआ है। जिसके कारण विभिन्न प्रकार की परेशानियों का सामना जिले के लोगों को करना पड़ रहा है। शहर में मंगलवार को दोपहर दो बजे के बाद अचानक मौसम बदल गया। आधे घंटे तक 15 एमएम बारिश हुई। जिससे जलभराव सड़कों पर देखने को मिला।
विज्ञापन

वहीं बारिश के बाद लोगों ने उमस से कुछ राहत की सांस ली। दूसरी ओर बारिश का पानी निकालने के लिए बरसाती डिस्पोजल पर नगर परिषद के अधिकारी व्यवस्था बनाते हुए नजर आए। कार्यकारी अधिकारी, एक्सईएन, एमई और जेई तक मौके पर मौजूद रहे और बारिश के पानी की निकासी करवाई। नगर परिषद के व्यापक प्रबंधन जहां देखने को मिले। हालांकि शहर के मुख्य चौक चौराहों पर बरसाती पानी एक बारगी जमा नजर आया। हैरानी की बात है कि मिनी बाईपास पर सीडीएलयू, लोकनिर्माण विश्राम गृह, पूर्व उप मुख्यमंत्री आवास के पास जलभराव देखने को मिला। बीएंडआर विभाग के इस रोड पर हलकी बारिश होने के बाद ही पानी जमा हो जाता है। जिसे बाद में निकालना पड़ता है।
बरसाती डिस्पोजल पर हुई बिजली की व्यवस्था
नगर परिषद की ओर से बरसाती डिस्पोजल पर पहले जनरेटर सेट की व्यवस्था की हुई थी। पूर्व में हुई बारिश के बाद जलभराव होने पर नगर परिषद प्रशासन ने विभागीय स्तर पर बरसाती डिस्पोजल पर बिजली के ट्रांसफार्मर लगवाने का कार्य किया। खैरपुर बरसाती डिस्पोजल पर 11 लाख रुपये का खर्च आया है। जिससे वहां सभी मोटर को एक साथ चलाया जा सकता है। वैसा ही नजर अरोड़वंश चौक स्थित बरसाती डिस्पोजल पर देखने को मिला। जहां से बाजारों का बारिश का पानी उठाने का कार्य जारी था।
विज्ञापन

ब्लॉक सीवरेज बन रहे समस्या
सीवरेज ब्लॉक के कारण बारिश के पानी में सीवरेज का पानी मिक्स हो रहा है। एनजीटी के नियमानुसार बारिश के पानी में सीवरेज का पानी मिक्स नहीं होना चाहिए। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अतर सिंह खनगवाल ने बताया कि सीवरेज का पानी मिक्स होने के कारण डिस्पोजल पर बदबू भरा माहौल हो जाता है। जानकारी के अनुसार बारिश के दिनों में बिजली कट लगने से मोटर अचानक बंद होती है। ऐसे में जनरेटर पर जन स्वास्थ्य विभाग आधी ही मोटर चला पाता है। जिसके कारण सीवरेज के पानी की निकासी नहीं हो पाती है। साथ ही बरसाती पानी भी कई एरिया में बड़े स्तर पर सीवरेज में जाता है। जिससे सीवरेज ओवरफ्लो होते हैं।
यहां पर जमा हुआ पानी
. आंबेडकर चौक
. बस स्टैंड
. वाल्मीकि चौक
. शिव चौक
. अनाजमंडी
. परशुराम चौक
.सिविल अस्पताल रोड आदि।

बारिश के पानी की निकासी को लेकर व्यापक व्यवस्था की हुई है। सभी डिस्पोजल पर मोटर चल रही हैं। टीम बारिश होने पर निरंतर मॉनिटरिंग कर रही है। आमजन को इस बारिश के सीजन में कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन

-अतर सिंह खनगवाल, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें