फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: वैध हुई कॉलोनियों के विकास कार्यों पर नगर परिषद का ध्यान, बनाए जा रहे एस्टीमेट

Sat, 17 Feb 2024 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। लोकसभा चुनावों के मद्देनजर आचार संहिता लगने से पूर्व शहर में प्रोजेक्टों को पूरा करने के लिए नगर परिषद ने तेजी पकड़ ली है। जहां पूर्व में वैध हुई कॉलोनियों में लगभग सभी एस्टीमेट तैयार किये जा चुके हैं। वहीं शहर की कई कॉलोनियों और ऑटो मार्केट में 22 करोड़ की लागत से विकास कार्य एक सप्ताह के अंदर अंदर शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

उम्मीद जताई जा रही है कि मार्च के पहले सप्ताह तक कई प्रोजेक्ट सिरे चढ़ सकते हैं। वहीं मुख्यमंत्री घोषणाओं के प्रोजेक्ट मुख्यालय स्तर पर भेजे जा सकते हैं, ताकि उनको और गति मिल सके। अधिकारियों की माने तो वैध कॉलोनियों में सड़क और स्ट्रीट लाइट सहित अन्य सुविधाएं दी जानी है। जिसकी पैमाइश से लेकर अन्य कार्य पूरा किया जा चुका हैं। एस्टीमेट बनाने का कार्य तेजी से चल रहा है, जिनको पूरा कर मुख्यालय भिजवा दिए जाएंगे।
ये कार्य होने हैं
1. स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी।
2. सड़क निर्माण होगा।
3. पार्क विकसित किए जाएंगे।
ऑटो मार्केट का कार्य जल्द होगा शुरू
नगर परिषद के अधिकारियों के अनुसार ढाई करोड़ रुपये से ऑटो मार्केट में सड़क निर्माण कार्य जल्द ही शुरू हो जाएगा। अलग अलग चरणों में कार्य किया जाएगा। पहले चरण में यह ढाई करोड़ का काम होगा। करोड़ों रुपये के अन्य प्रोजेक्ट भी बनाए हुए हैं। मुख्यालय से अनुमति मिलने के साथ ही उन कार्य को भी जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन



वैध कॉलोनियों को लेकर एस्टीमेट बनाए जा चुके हैं। शहर के विभिन्न वार्डों में सड़क, पार्क आदि निर्माण को लेकर 22 करोड़ रुपये के आसपास के कार्य शुरू किए जाएंगे। ऑटो मार्केट के पहले चरण का कार्य भी शुरू होगा।
विज्ञापन

-अनिल मोहिल, एमई, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें