फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: बिना पार्किंग के बने बहुमंजिला भवनों की गणना करेगी नगर परिषद, जारी होंगे नोटिस

Sat, 10 Aug 2024 04:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। शहर में बनी बहुमंजिला इमारतों की पार्किंग नहीं होने के कारण जाम की स्थिति बन जाती है। जाम हटाने के लिए दिन भर यातायात पुलिस को मशक्कत करनी पड़ती है। जिन चौक व रोड पर जाम लगता है, वहां पर वाहनों के गुजरने के लिए व्यापक व्यवस्था है। लेकिन बहुमंजिला भवनों में पार्किंग नहीं होने के यहां पर आने वाले ग्राहक अपने वाहन सड़कों पर खड़े कर देते हैं। नगर परिषद अब ऐसे भवनों की गणना करवाएगी।
विज्ञापन

इन सभी भवन मालिकों से नगर परिषद की ओर से स्वीकृत नक्शे मांगें जाएंगे, ताकि प्रशासन नियमानुसार कार्रवाई कर सके। वहीं, मौजूदा समय में बन रहे बहुमंजिला भवनों की जांच की जाएगी। यदि भवनों की स्वयं की पार्किंग नहीं है तो उन पर कार्रवाई की जाएगी। इसको लेकर नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अतर सिंह खनगवाल द्वारा विशेष रूप से तकनीकी विभाग के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।

बहुमंजिला भवनों की पार्किंग न होने के कारण डबवाली रोड, बिश्नोई मार्केट रोड, हिसार रोड, बरनाला रोड, आंबेडकर चौक व शहर के मुख्य बाजारों में जाम लगता है। कई बार नगर परिषद की टीम अभियान चलाकर अतिक्रमण जरूर हटाती है। बावजूद इसके वाहन सड़क पर होने के कारण जाम लगता है। इससे वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन


पार्किंग को लेकर यह है नियम
शहरी स्थानीय विभाग के नियमानुसार बहुमंजिला भवनों को लेकर विशेष पार्किंग के नियम बनाए गए हैं। इन्हीं नियमों के आधार पर भवनों के नक्शे पास किए जाते हैं। नियम है कि बहुमंजिला भवन की स्वयं की पार्किंग होनी चाहिए। स्वयं की पार्किंग नहीं है तो उसके 100 मीटर दायरे में पार्किंग की व्यवस्था होनी चाहिए।

अधिकारी नहीं कर रहे निगरानी
नगर परिषद के अधिकारी नक्शा पास करने के बाद समय-समय पर निगरानी नहीं करते। जिस कारण लोग नक्शे के विपरीत भवनों का निर्माण कर लेते हैं। हालांकि प्रशासन ने 180 से ज्यादा भवनों को नोटिस जारी किए गए है। इन नोटिसों के बाद आज तक एक भी भवन को सील करने की कार्रवाई नहीं की गई है। यही कारण है कि बहुमंजिला भवन अब आमजन के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं।
-

हमारी ओर से बिना पार्किंग के बने बहुमंजिला भवनों की गणना करवाई जाएगी। इसको लेकर इंजीनियरिंग ब्रांच के अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। उसके बाद नोटिस की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

अतर सिंह खनगवाल, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें