फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: नगर परिषद की टीम ने हटाया अतिक्रमण, आठ चालान काटे

Thu, 25 Jul 2024 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
 अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों का चालान काटते सीएसआई जयवीर सिंह ।  संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। नगर परिषद की टीम ने जनता भवन रोड पर बुधवार को अतिक्रमण हटाने को लेकर कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने आठ दुकानदारों के चालान काटे। सभी दुकानदारों के दो - दो हजार रुपये के चालान काटे गए हैं। नगर परिषद के अधिकारियों ने कहा कि यदि दुकानदार अतिक्रमण करना नहीं छोड़ेंगे और चालान राशि नहीं भरेंगे तो इस सूरत में कोर्ट में चालान पेश कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

अधिकारियों ने बताया कि जनता भवन रोड पर दुकानदार 10 से 15 फुट तक सामान रखकर अतिक्रमण करते हैं। अतिक्रमण के कारण आमजन व वाहन चालकों का गुजरना मुश्किल हो जाता है। इसके चलते लगातार जनता भवन रोड के दुकानदारों की शिकायत प्राप्त हो रही थी। इस पर बुधवार को औचक निरीक्षण कर चालान काटे गए। सीएसआई जयवीर सिंह की अगुवाई में एसआई रवि व अतिक्रमण हटाने की टीम ने उक्त कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बार-बार समझाने से भी नहीं मान रहे थे दुकानदार
सीएसआई जयवीर सिंह ने बताया कि दुकानदारों को कई बार समझाया गया था। उसके बाद भी दुकानदार नहीं मान रहे थे। पूर्व में उनका सामान उठाकर जब्त किया गया। दुकानदारों ने लिखित में आश्वासन दिया था कि वह अतिक्रमण नहीं करेंगे और यदि करते हैं तो प्रशासन आगामी कार्रवाई अमल में ला सकता है। इसके बावजूद बुधवार को दुकानदारों ने अतिक्रमण किया हुआ था। इस पर कार्रवाई करते हुए आठ दुकानदारों के चालान किए गए। यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें