बाजार में दुकानदारों को स्वच्छता को लेकर समझाते हुए सीएसआई जयवीर सिंह।
सिरसा। स्वच्छता के प्रति जागरूकता अभियान लोकसभा चुनावों के बाद नगर परिषद की ओर से शुरू हो गए है। सोमवार को नगर परिषद के सीएसआई जयवीर सिंह ने अपनी टीम के साथ शहर के विभिन्न बाजारों में लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। लोगों को उन्होंने गीले और सूखे कचरे को अलग अलग करने और अलग अलग कूड़ादान का महत्व बताया
सीएसआई जयवीर सिंह ने बताया कि गीले और सूखे कचरे को कैसे अलग अलग करना है। उनको लेकर नीले और हरे कूड़ादान का प्रयोग कैसे करना है। कचरा कहां डालना है। कचरा खुले में डालने पर कितना जुर्माना है। इस बारे में लोगों को अवगत करवाया गया है। लोगों को समझाया गया है कि नियमित रूप से अपने वाली कचरे की गाड़ी में ही लोग अपना कचरा डाले। यदि एक दिन गाड़ी नहीं आती है तो सूखे कचरे को गली में न फेंके। क्योंकि उससे कोई बदबू नहीं आती है और कूड़ादान में पड़े रहने से वह खराब नहीं होता है। शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने में सभी को मिलकर योगदान देना होगा। इस दौरान रोड़ी बाजार, पालिका बाजार, मीना बाजार, हिसारिया बाजार आदि में लोगों को जागरूक किया गया।